फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tomorrow is the last date to apply for the post of District President of the Mahila Congress.

Kaithal News: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last date to apply for the post of District President of the Mahila Congress.
कैथल पहुंचीं पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर का स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
कैथल। महिला कांग्रेस के सृजन जन अभियान के तहत पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर कैथल के लोक निर्माण भवन पहुंचीं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रज्ञा पाशा जैन ने भी सुखविंदर कौर का स्वागत किया और महिलाओं से जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की। प्रज्ञा पाशा जैन ने कहा कि महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जो महिलाएं संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहती हैं, वे जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन अवश्य जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला पद है, क्योंकि जिला अध्यक्ष के कंधों पर पूरे जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला, जो दिन-रात संगठन के लिए काम करने की इच्छुक हों और हर जाति और वर्ग के लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प रखती हों, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कैथल पहुंचीं पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर का स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

कैथल पहुंचीं पर्यवेक्षक सुखविंदर कौर का स्वागत करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed