कैथल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल, आरकेएसडी कॉलेज कैथल और आईटीआई कैथल में राजीव शर्मा के नेतृत्व में दलों की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों और सेवा भावना पर आधारित प्रसंगों को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अभिनय, संवाद और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित, अनुशासन और सकारात्मक जीवन-मूल्यों का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जिले में 17 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग और कला एवं सांस्कृतिक कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। सैनी ने बताया कि करण एंड पार्टी की ओर से कौल के बाबू अनंत राम काॅलेज, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पबनावा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, योगेश एंड टीम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाता व बालू, राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत, किरण एंड टीम की ओर से राजकीय कालेज राजौंद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाणा, राजकीय विद्यालय करोड़ा, मिलन एंड टीम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडी में अपनी प्रस्तुति दी और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति