फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   trafic ruls

400 खिलाड़ियों में करीब 80 के पास ही मिला डीएल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
trafic ruls
trafic ruls - फोटो : Kaithal
एसपी विरेंद्र विज की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने जिले भर में यातायात के नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र विज द्वारा सेक्टर 21 हुडा कैथल स्थित चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर जमडो, हैंडबाल, लॉन टेनिस, कुश्ती व अन्य इंडोर खेलों की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों सहित लगभग 400 खिलाड़ियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उनके साथ अर्जुन अवार्डी डीएसपी ट्रैफिक रविंद्र सांगवान, डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह तथा ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर जयवीर सिंह भी मौजूद थे। स्टेडियम के करीब 400 खिलाड़ियों से उनके चालक लाइसेंस बारे जानकारी हासिल की तो केवल 80 खिलाड़ियों के पास लाइसेंस होने की पुष्टी हुई। वहीं हेलमेट के बारे में पूछा तो केवल एक युवती के पास हेल्मेट होना पाया गया। सभी को नियमों की पालना का आह्वान किया गया।
अधिकांश कोचिंग सेंटर हो जाएगें बंद : उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर लगभग 10 गुणा तक बढ़े जुर्माना में अनदेखी करके कोचिंग सेंटर पहुंचने वाले विद्यार्थियों के चालान किए जाएंगे, तो अधिकांश कोचिंग सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंच सकते है। इसीलिए नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफ्रिक रविंद्र सांगवान की अगुवाई में थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की टीम ने ट्रक यूनियन कैथल में हैवी वाहन चालकों को एकत्रित करके नियमों की जानकारी दी। पीआरओ ने बताया कि एसपी विरेंद्र विज के आदेशानुसार 15 सितंबर को सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने अधिकार क्षेत्र में नया मोटर वाहन अधिनियम (संशोधित) 2019 अनुसार 1 सितंबर से यातायात नियमों की अवहेलना करने के लिए जागरूकता पंपलेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed