फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three years old innocent missing

तीन साल का मासूम लापता, ढूंढने के लिए एसपी मौके पर पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three years old innocent missing
Three years old innocent missing - फोटो : Kaithal
सिरसा नहर ब्रांच के समीप सिंचाई विभाग के सरकारी क्वार्टर से सोमवार को तीन वर्षीय शौर्य लापता हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने ढांड पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही एसपी लोकेंद्र सिंह, डीएसपी रविंद्र सांगवान, ढांड थाना प्रभारी रामकुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में कार्यरत बच्चे के दादा रोशन ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे की शादी थी। रिश्तेदार व परिजन बरात लेकर बंदराणा गांव में गए हुए थे। महिलाओं के साथ बच्चा लगभग 3 बजे घर वापस आ गया था। महिलाएं शादी की खुशियों में व्यस्त थीं। शौर्य अपने बड़े भाई के साथ आंगन में खेल रहा था। खेल-खेल में दोनों बच्चे पास ही दुकान पर खाने का सामान लेने चले गए। उसके दादा ने बताया कि बड़ा पोता तो घर वापस पहुंच गया, लेकिन शौर्य घर नहीं आया जोकि विश्रामगृह के गेट से लापता हो गया। रोशन ने बताया कि न तो उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है, न उसे किसी पर शक है। शौर्य के पिता रामनिवास, दादा रोशन व दादी ने हाथ जोड़कर विनती की है कि किसी तरह से उनका बच्चा सकुशल घर वापस आ जाए।
विज्ञापन

जिस घर में सोमवार को शहनाईयां बज रही थीं, सायं 6 बजे अचानक उस घर में बच्चे के गायब होते ही मायूसी छा गई है। परिवार के सभी सदस्य बच्चे के अचानक इस तरह गायब हो जाने से स्तब्ध हैं। बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना कर रही है कि उसका बेटा शीघ्र ही सकुशल घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि संभावना है कि पास से बह रही नहर में भी हादसा हो सकता है। इसके लिए नहर विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर नहर का पानी कम करवा दिया गया है। धीरे-धीरे नहर का पानी कम हो जाएगा। गोताखोरों की सहायता से बच्चे की तलाश की जाएगी। नहर के पुलों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस इस मामले को अपहरण से भी जोड़कर चल रही है। मामले में ग्रामीणों की सहायता भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed