{"_id":"660db96622c54047ee052349","slug":"three-accused-arrested-in-attack-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360890-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हमला करने के मामले में तीन आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हमला करने के मामले में तीन आरोपी धरे
Thu, 04 Apr 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ढांड निवासी विशाल उर्फ सेठी, गुलजार व गुरमीत को काबू कर लिया। ढांड निवासी अमन की शिकायत अनुसार वे दो भाई हैं।
करीब 7/8 महीने पहले गली में घर के पास बैठने को लेकर पड़ौसी सतीश के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। सतीश उसी बात को लेकर उससे रंजिश रखे हुए था। एक अप्रैल को सुबह करीब छह बजे वह रेलवे लाइन पर जा रहा था।
रेलवे लाइन के पास सतीश खड़ा था जिसके हाथ में जेली थी। जब वह सतीश के पास पहुंचा तो सतीश ने अपने हाथ में पकड़ी जेली उसकी टांग पर मारी। वह उससे बचकर उसी समय भाग गया और अपने ताऊ कृष्ण के घर में घुस गया।
विज्ञापन
आवाज देने पर उसके ताऊ का लडक़ा रजत उठ गया। उसी समय उसके पीछे आरोपी सतीश, गुरमीत, गुलजार, सेठी व महाबीर हाथों में जेली, गंडासी व लाठी लेकर वहां आ गए। आरोपियों ने उस पर, रजत पर व अन्य सदस्यों पर हमला कर चोटें मारी। लोगों को देख आरोपी भाग गए। सतीश घर से दौड़कर देसी पिस्तौल लेकर आया और आते ही दो फायर किए।
पिस्तौल के छर्रे उसके दादा रघुबीर के पैर में व करनैल और बलवान के टांगों पर लगे। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी हथियार सहित मौके से भाग गया। जाते हुए आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो गंडासी व एक लाठी बरामद की गई है। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।