फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be competitions in 4 groups on Children's Day: DC Preeti

बाल दिवस पर 4 समूहों में होंगी प्रतियोगिताएं : डीसी प्रीति

Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be competitions in 4 groups on Children's Day: DC Preeti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं 13 से 24 अक्तूबर तक बाल भवन परिसर में आयोजित होंगी। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी।

उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को चार ग्रुपों में बांटा गया है और जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चे इनमें प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय विजेता बच्चों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के ग्रुप और आयु वर्ग: ग्रुप 1: कक्षा 1 से 5, ग्रुप 2: कक्षा 6 से 8, ग्रुप 3: कक्षा 9 और 10, ग्रुप 4: कक्षा 11 और 12

जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले बच्चों को 14 नवंबर को बाल भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में डीसी और जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष प्रीति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
n
13 अक्तूबर : फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, लेखन, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली पूजन, कलश सजाना, फन गेम

n
14 अक्तूबर : एकल गीत व देशभक्ति समूह गीत

n
15 अक्तूबर : एकल नृत्य व शास्त्रीय नृत्य

n
16 अक्तूबर : एकल नृत्य व डेक्लेमेशन कॉन्टेस्ट

n
17 अक्तूबर : समूह नृत्य

n
21 अक्तूबर : वन-एक्ट प्ले/थियेटर, समूह नृत्य, कार्ड बनाना, दीया-कैंडल सजाना

n
23 अक्तूबर : पोस्टर बनाना, ऑन-द-स्पॉट स्कैचिंग

n
24 अक्तूबर : क्विज़ प्रतियोगिता व रंगोली बनाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed