{"_id":"6af9fd5e6bb795805b06cd94","slug":"attack-on-elder-brother-inside-the-house-using-a-gandasi-sharp-edged-agricultural-tool-and-sticks-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157901-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में घुसकर बड़े भाई पर गंडासी-डंडे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में घुसकर बड़े भाई पर गंडासी-डंडे से हमला
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र के गांव खरका में आपसी रंजिश के कारण छोटे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर बड़े भाई पर घर में घुसकर गंडासी और डंडे से हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र सिंह (47) के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घायल को पहले सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे किसी दूसरे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस को दिए बयान में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह और उसका भाई हरजिंद्र सिंह गांव में अलग-अलग रहते हैं। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर उसके भाई हरजिंद्र सिंह के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते नौ नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी हरजिंद्र सिंह अपने साथी पिंदा मिस्त्री निवासी मस्तगढ़ के साथ उसके घर में घुस आया। हरजिंद्र के हाथ में गंडासी और पिंदा के पास मोटा डंडा था।
भूपेंद्र के अनुसार, हरजिंद्र ने गंडासी से उसके सिर के बाईं ओर वार किया। नीचे गिरने के बाद पिंदा ने डंडे से सिर पर चोट मारी। इसके बाद हरजिंद्र ने गंडासी की उल्टी तरफ से उसके चेहरे पर वार किया। शोर सुनकर उसका बेटा युवराज सिंह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों से छुड़वाया। आरोप है कि दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।