Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIRs registered against two more farmers for stubble burning

Kaithal News: पराली जलाने पर दो और किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against two more farmers for stubble burning
कैथल। धान के अवशेष जलाने के मामलों में दो और एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसके साथ जिले में इस सीजन में कुल संख्या 46 हो गई है। ताजा मामलों में कलायत खंड के गांव मटौर में एक एकड़ खेत में पराली जलाने का मामला सामने आया। दूसरा मामला पट्टी अफगान में ठेके पर लिए खेत में फसल अवशेष जलाने का है। जिले में अब तक 64 लोकेशन पर आग लगने की सूचना मिल चुकी है।
विज्ञापन

कलायत पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मटौर की ग्राम स्तरीय निगरानी कमेटी ने 11 नवंबर को खेत में धान के अवशेष जलाने की सूचना दी थी। कमेटी ने 12 नवंबर को मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक एकड़ क्षेत्र में आग लगाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 14 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरा मामला पट्टी अफगान का है। सचिन सारण के अनुसार, गांव खानपुर निवासी सिंगारा ने यहां ठेके पर लिए खेत में धान के अवशेष जलाए। इस मामले में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए 272 टीमें तैनात हैं। डीएसपी रमेश ने बताया कि किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लाख मीट्रिक टन फसल अवशेष का अनुमान
जिले में इस बार करीब 4.40 लाख एकड़ में धान की खेती हुई है। इससे करीब 11 लाख मीट्रिक टन फसल अवशेष पैदा होने का अनुमान है। इसमें से करीब 4.30 लाख मीट्रिक टन अवशेष खेतों में ही मशीनों से मिलाने का लक्ष्य है। वहीं, 5.70 लाख मीट्रिक टन अवशेष खेतों से बाहर निकालकर उपयोग में लाया जाएगा। करीब एक लाख मीट्रिक टन अवशेष पशु चारे के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed