फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no water for irrigation in Kalayat

Kaithal News: कलायत में सिंचाई के लिए पानी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
There is no water for irrigation in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत शहर और आसपास के गांवों के किसान इस बार धान की फसल के लिए सिंचाई पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। कपिल मुनि माइनर और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी से जुड़ी माइनरों में पानी नहीं आने से किसानों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। वीरवार को आयोजित किसान बैठक में सोनू नंबरदार, राहुल राणा मोनू, हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच ऋषिपाल रामगढ़, जगपाल राणा, राजकुमार बैरागी, रणधीर सिंह, गुरदेव सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

नाराज किसानों ने कहा कि धान सीजन में एक बार भी एक घंटे के लिए भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो वे अपनी सूखी फसल उखाड़कर सिंचाई विभाग कार्यालय में फेंक देंगे। किसानों ने सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी के कंक्रीटीकरण पर हुए भारी खर्च के बावजूद टेल तक पानी न पहुंचने पर सवाल खड़े किए और पूरी योजना की जांच की मांग की।
विज्ञापन


सिंचाई संकट का असर केवल खेती पर ही नहीं, बल्कि मुढाढ़ 360 गोशाला में रहने वाले हजारों गोवंश पर भी पड़ने लगा है। चारे के लिए खेतों में सिंचाई जरूरी है, वरना भविष्य में चारे की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग गंभीर, समाधान जल्द ः सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता अखिल कौशिक ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। विभाग समस्या के प्रति गंभीर है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।



सीएम से मिलने की तैयारी

किसानों ने कैथल स्थित सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें साफ उल्लेख किया गया कि कपिल मुनि माइनर में एक घंटे को भी पानी नहीं मिला। अब किसान चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed