{"_id":"681a662a2936b2d0590702ba","slug":"the-second-accused-of-murder-has-been-arrested-and-four-others-are-still-absconding-kaithal-news-c-18-1-knl1004-640495-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हत्या का दूसरा आरोपी काबू चार अभी भी हैं पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हत्या का दूसरा आरोपी काबू चार अभी भी हैं पकड़ से दूर
Wed, 07 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के रेलवे गेट पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जसबीर सिंह उर्फ जस्सी है जो कैलरम निवासी है। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने दी है।
इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी खरक गांव निवासी आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की पुलिस ने दो दिन पहले तीन मई को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार जयप्रकाश उर्फ जेपी ने रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी बीरभान ने बताया कि चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे। तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा के साथ उनका झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे। तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू व पंच लेकर आए। उनका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। वह डरकर साइड में भाग गया तथा उन्होंने कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बाद में पता चला कि कुलबीर को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां से कुलबीर को रेफर कर दिया गया। बाद में कुलबीर की मौत हो गई थी। इसके बाद शहर थाने में हत्या संबंधी यह मामला दर्ज कराया गया था।
डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने करते कैलरम निवासी आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जसबीर भी इस वारदात में शामिल था।
डीएसपी ने कहा कि शीघ्र ही वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपी मंगलवार को
अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।