{"_id":"6436fa7a3c4593dbcb007320","slug":"the-accused-conspired-with-wife-and-son-daughter-kaithal-news-c-18-1-89496-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरोपी ने पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरोपी ने पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर रची साजिश
Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चीका में टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय से 98 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पकड़े गए चार आरोपी एक ही परिवार के सदस्य निकले। आरोपियों में दंपती सहित उनके पुत्र व पुत्री का नाम शामिल है। उन्होंने एक-दूसरे के साथ मिलकर चोरी करने की साजिश रची थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान सतपाल उर्फ सत्ता, हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, बलजिंद्र कौर व रुपिंद्र कौर भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी चीका के रूप में हुई है।
इस संबंध में गुहला डीएसपी सुनील कुमार ने सीआईए-टू थाने में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि थाना चीका में बेयंत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी चीका की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। मामले अनुसार शिकायतकर्ता बेयंत सिंह ने गुहला रोड चीका बिजली बोर्ड के सामने टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस खोल रखा है। इसमें वह भिन्न भिन्न देशो में जाने के लिए जहाजों के टिकटें बनाने का व वेस्टर्न यूनियन का काम करता है। सतपाल उर्फ सत्ता उसके ऑफिस में काम करता था। उस पर बेंयत सिंह पूरा विश्वास करता था। ऑफिस के कामकाज के बारे में सतपाल को पूरी जानकारी थी। बेयंत सिंह ने कई लोगों की करीब एक करोड़ रुपये की टिकटें बनवाई थी। इनका खातों में उसे भुगतान करना था। गत सात अप्रैल की शाम बेयंत सिंह ने 98 लाख रुपये ऑफिस के लाकर में रखे थे। सतपाल को यह जानकारी थी। बेयंत सिंह ने सतपाल उर्फ सत्ता को ऑफिस व लॉकर की चाबी यह कहकर दे गया कि वह ये दोनों चाबियां ऑफिस बंद करके घर पर दे जाए लेकिन उसे घर से पता चला कि सतपाल चाबियां देने आया ही नहीं। दूसरे दिन दूसरी चाबी से ऑफिस व लॉकर का लॉक खोलकर उसने चेक किया गया तो वहां 98 लाख रुपये नहीं मिले। यह देख वह सकते में आ गया। उसने सतपाल को फोन किया तो सतपाल पहले तो टालमटोल करता रहा व बाद में फोन बंद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल को सौंपी गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपी सतपाल उर्फ सत्ता, हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, बलजिंद्र कौर व रुपिंद्र कौर भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी चीका को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे रची थी साजिश- डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि कार्यालय में हर रोज लगभग 40/50 लाख रुपये का लेन देन होता था और इस बारे में सतपाल को पूरी जानकारी थी। सतपाल के मन में लालच आ गया और उसने अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल कर नकदी चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार छह अप्रैल को सतपाल अपने एक रिश्तेदार की गाड़ी मांग कर लाया और वह शाम के समय बेयंत सिंह के कार्यालय में गया। उस समय कार्यालय में कोई नहीं था व चाबी पहले से ही सतपाल के पास थी। सतपाल चाबी से कार्यालय लाकर खोल कर 98 लाख रुपये नकदी लेकर अपने परिवार सहित भवानीगढ़ चला गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अब तक एक लाख रुपये व चोरी किए हुए पैसों से खरीदा गया सामान बरामद किया गया है। बकाया रिकवरी व पूछताछ के लिए आरोपी सतपाल व हरविंद्र का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दोनों महिला आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि अपने घर दुकान कार्यालय में नौकर रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।