{"_id":"6af209487b6358bfd20f596a","slug":"air-turns-toxic-due-to-fireworks-aqi-reaches-347-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157679-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 347 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 347 पर पहुंचा
विज्ञापन
सुबह के समय ग्योंग रोड पर छाई हुई हल्की धुंध। संवाद
कैथल। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दीपावली पर हुई आतिशबाजी और पराली के धुएं के कारण कैथल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 तक पहुंच गया। हवा में प्रदूषण बढ़ने से विशेष रूप से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में हल्की धुंध दिखाई दी। इसके कारण वातावरण में धुंधलापन रहा। सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम में बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
-- -- -- --
दीपावली के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण
दीपावली पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई आतिशबाजी का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। पटाखों से निकले धुएं और धूल के कण वातावरण में फैलने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। कैथल में एक्यूआई 347 दर्ज किया गया। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों को इसका अधिक असर झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
दो दिन में पराली जलने की 34 लोकेशन मिलीं
जिले में पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण बढ़ने का एक कारण हैं। दो दिन में 34 स्थानों पर आग लगने की लोकेशन सामने आई हैं। कृषि विभाग की टीमें इन स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं। बुधवार को खेतों में जाकर घटनाओं की पुष्टि की जाएगी। प्रशासन की ओर से किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने और पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
प्रदूषण में सुबह-शाम सैर करने से बचें
डॉ. जितेंद्र गिल के अनुसार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अस्थमा, सीओपीडी और एलर्जी के मरीजों को सुबह और शाम के समय खुले स्थानों पर सैर या व्यायाम करने से बचना चाहिए। इस दौरान प्रदूषण के कण सांस के साथ शरीर में पहुंच सकते हैं। जरूरी काम से बाहर निकलना हो तो अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क लगाएं। घरों की खिड़कियां और दरवाजे प्रदूषण अधिक होने के समय बंद रखें। घर के आसपास धूल उड़ने से रोकें और धूम्रपान से दूर रहें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित वातावरण में अधिक समय नहीं बिताना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों को खुले में पटाखों के धुएं और धूल वाले स्थानों पर खेलने से रोकना चाहिए। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या जकड़न और लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। अस्थमा के मरीज अपने पास निर्धारित इनहेलर रखें और नियमित दवाएं समय पर लें। बदलते मौसम में ठंड से बचाव के साथ प्रदूषण से सुरक्षा भी जरूरी है।