Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The road from NH-152 to Titram Mor is in a dilapidated state, causing trouble for thousands of commuters every day.

Kaithal News: एनएच-152 से तितरम मोड़ तक सड़क बदहाल, रोजाना हजारों राहगीर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The road from NH-152 to Titram Mor is in a dilapidated state, causing trouble for thousands of commuters every day.
तितरम मोड़ की ओर जाने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
कैथल। एनएच-152 से तितरम मोड़ तक सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर के बस अड्डे, न्यू रेलवे हॉल्ट और जिला नागरिक अस्पताल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। इसके अलावा चंडीगढ़, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, अंबाला, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और नरवाना जाने वाली बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति का असर हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर जिला नागरिक अस्पताल स्थित होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों का भी लगातार आवागमन रहता है। एंबुलेंस के अलावा निजी वाहनों और ऑटो के माध्यम से मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से गुजरते समय वाहनों को झटके लगते हैं। इससे मरीजों को अधिक परेशानी होती है। विशेषकर गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं बस अड्डे और न्यू रेलवे हॉल्ट जाने वाले यात्रियों को भी इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। बसों की लगातार आवाजाही के कारण मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहता है। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है। इससे कई बार यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा
लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। कई बार संतुलन बिगड़ने से गिरने का खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में वाहन चालक अनजाने में गड्ढों में चले जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भी सड़क पर सफर करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी सड़क की हालत
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इस संबंध में संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए बार-बार टेंडर लगाने की बात कही जाती है लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो पा रहा। उनका कहना है कि यह केवल एक सामान्य सड़क नहीं बल्कि शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों और दूसरे शहरों को जोड़ने वाला मार्ग है। ऐसे में इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण में देरी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीरों ने विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

बॉक्स-
सड़क की हालत के कारण हो रही परेशानी
स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। जिला नागरिक अस्पताल नजदीक होने के कारण एंबुलेंस और मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी लगातार रहती है। सड़क की खराब हालत के कारण सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी
कैलरम निवासी अजय ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। कई बार गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। पीछे से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़क की हालत सुधरने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

12.20 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 14.73 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग की ओर से एनएच-152 से तितरम मोड़ तक 12.20 किलोमीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई है। इस परियोजना पर करीब 14.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
सुरेंद्र कुमार, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed