Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Divya Jyoti Jagrati Sansthan conveyed a message of self-realization on the occasion of Diwali through *satsang*.

Kaithal News: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने सत्संग के माध्यम से दिया दीपावली पर आत्मज्ञान का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Divya Jyoti Jagrati Sansthan conveyed a message of self-realization on the occasion of Diwali through *satsang*.
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति
कैथल। एम्पलाइज कॉलोनी की गली नंबर दो में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से दीपावली का पर्व श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राजवीर भारती ने श्रद्धालुओं को दीपावली के आध्यात्मिक महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है बल्कि यह मनुष्य को अपने भीतर अज्ञान रूपी अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश भी देता है।
विज्ञापन

साध्वी राजवीर भारती ने कहा कि सूर्य उदय के साथ शुरू होने वाला प्रत्येक दिन मानव सभ्यता की महान गाथा का एक नया अध्याय होता है। हालांकि कुछ विशेष दिन अपने भीतर ऐसे महत्वपूर्ण संदेश समेटे होते हैं, जिन्हें मानव समाज युगों तक याद रखता है। इन्हीं विशेष दिनों को त्योहारों और पर्वों के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष स्थान है। ये पर्व हमारी संस्कृति के प्राण हैं और जीवन को नई ऊर्जा देने के साथ संस्कारों को जीवित रखने का काम करते हैं।
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है दीपावली
उन्होंने कहा कि भारतीय पर्वों की शृंखला में कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व विशेष महत्व रखता है। दीपावली का नाम ही प्रकाश और ज्योति का संदेश देता है। इस पर्व से जुड़े धार्मिक और आध्यात्मिक प्रसंग मनुष्य को जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देते हैं। दीपावली पर घरों में जलने वाली दीपमालाएं यही संदेश देती हैं कि मनुष्य को अपने भीतर के अंधकार को दूर करना चाहिए। साध्वी ने कहा कि दीपक की छोटी सी लौ भी अंधकार को समाप्त करने की क्षमता रखती है। इसी प्रकार मनुष्य के जीवन में चाहे कितनी भी निराशा और अज्ञानता क्यों न हो, प्रभु के ज्ञान की ज्योति उसे सही मार्ग दिखा सकती है। बाहरी दीप जलाने के साथ मनुष्य को अपने अंतर्मन में भी ज्ञान और भक्ति का प्रकाश प्रज्वलित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण के प्रसंग से समझाया आत्मा और परमात्मा का संबंध
साध्वी राजवीर भारती ने त्रेता युग में भगवान श्रीराम के वनवास और रावण वध के प्रसंग का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि माता सीता आत्मा का प्रतीक हैं, जबकि रावण मन का प्रतीक है। मनुष्य की आत्मा मन के बंधनों में फंसकर अपने वास्तविक स्वरूप से दूर हो जाती है। ऐसे में भगवान श्रीराम के दूत हनुमान का अशोक वाटिका पहुंचना एक विशेष आध्यात्मिक संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रसंग में हनुमान पूर्ण सद्गुरु के प्रतीक हैं। जिस प्रकार हनुमान ने माता सीता को भगवान श्रीराम का संदेश देकर आश्वस्त किया, उसी प्रकार मनुष्य की आत्मा को भी मन के बंधनों से मुक्त होने और परमात्मा से जुड़ने के लिए पूर्ण सद्गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। सद्गुरु के ज्ञान से ही मनुष्य अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ सकता है।


भजनों से श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
कार्यक्रम में साध्वी देवेंद्र भारती और साध्वी प्रीति भारती ने मधुर भजनों का गायन किया। भजनों के माध्यम से उन्होंने प्रभु भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम में दीपावली के पर्व को केवल बाहरी सजावट और उत्सव तक सीमित न रखकर आत्मचिंतन, सदाचार और प्रभु भक्ति से जोड़ने का संदेश दिया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सत्संग का लाभ उठाया।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में सत्संग सुनने पहुंचे महिला व पुरुष। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed