फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teaching

रोज नई-नई मोटरसाइकिल लेकर पीछा करता है मैडम जी...

Wed, 16 Sep 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 16 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
आईजी कॉलेज की एक छात्रा द्वारा दी गई शिकायत पर महिला पुलिस थाना की अधिकारियों ने आधे घंटे तक चले ऑपरेशन में एक मजनूं को धर दबोचा। उसे थाने लाया गया। जहां से परिजनों को बुलाकर उनकी गारंटी पर युवक को छोड़ा।
विज्ञापन


दरअसल आईजी कॉलेज की प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने महिला पुलिस थाना में सूचना दी थी कि एक छात्रा ने उन्हें बताया है कि एक लड़का उन्हें रोज परेशान कर रहा है। इस पर पुलिस थाने का चालक जसबीर बाइक से छात्रा के पीछे-पीछे कॉलेज से चला। उसके पीछे एएसआई रेखा भी चल दी। बस स्टैंड पर लड़के के दिखने पर छात्रा ने उसकी ओर इशारा किया। इस पर पुलिस उसे दबोचकर थाने ले आई। वहां परिजनों को बुलाकर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये दी थी शिकायत
छात्रा ने अपनी प्रिंसिपल को दी शिकायत में बताया था कि:-मैडम जी एक युवक रोज अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आता है। बस अड्डे तक मेरा पीछा करता है। परेशान करने के लिए फब्तियां भी कसता है। मैं उसकी प्रताड़ना से तंग आ चुकी हूं। इसीलिए इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई रेखा ने बताया कि एक छात्रा की शिकायत के बाद बुधवार को ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें एक मनचले युवक को तो पकड़ कर थाने तक लाया गया। वहीं कई युवकों को बस अड्डे पर ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अब महिला थाना से सुबह व शाम स्कूलों व कॉलेजों के बाहर पीसीआर व सादी वर्दी में महिला पुलिस घूमती हैं। छात्राआें को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।


छात्राओं के संग पैदल चलती है महिला पुलिस कर्मचारी-मनचलें युवकों को पकडने के लिए महिला पुलिस कर्मचारी छात्राओं के पीछे सादी वर्दी पहने साथ चलती हैं। इस दौरान जब कोई मनचलों छात्राओं से छेड़छाड़ या बाइक पर आकर परेशान करता है, तो महिला पुलिस कर्मचारी उसको दबोच लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed