फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sushma Swaraj canells her kaithal rally

समय की कमी के चलते कैथल नहीं आईं सुषमा स्वराज

Sun, 06 Apr 2014 12:28 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 06 Apr 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
समय की कमी के कारण भाजपा की सीनियर नेता सुषमा स्वराज शनिवार को कैथल के पुराने बस अड्डे परिसर में आयोजित भाजपा-हजकां की रैली में नहीं पहुंची। दरअसल, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजकुमार सैनी के समर्थन में वोट की अपील के लिए इस भारत विजय रैली का आयोजन किया गया, लेकिन समय की कमी के कारण सुषमा वहां नहीं पहुंची और उनके समर्थकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। गौरतलब है कि वह अंबाला में भाजपा की रैली में भी पांच घंटे लेट पहुंची और वहां से फिर सीधे पानीपत के लिए निकल गई।
विज्ञापन


उनके न आने के बाद हालांकि स्थानीय नेताओं ने रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी ने कहा कि देश में जो सरकार काम कर रही है वो इस कदर नाकारा साबित हो चुकी है कि देश की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। सरकार ने अब तक के घोटालों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


 मुखी ने कहा कि जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ता है, वह सबसे पहले अपना एजेंडा जनता को बताता है तथा अपने पिछले कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है। कांग्रेस पार्टी के पिछले दस साल के लेखे-जोखे से जनता त्रस्त है। भाजपा ने जब पहले सरकार बनाई थी, तो लोगों को महंगाई से निजात मिली थी और देश को उदारीकरण की ओर लेकर गई थी। लेकिन जब से कांग्रेस सता में आई है तब से देश का सिर शर्म से झुक गया है। आज पाकिस्तान जैसा देश रोजाना हमारी सीमा में आकर कोई ना कोई घटना को अंजाम दे जाता है, लेकिन सरकार मौन धारण किए रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जीते तो हवाई अड्डा और हरिद्वार रेलने लाइन शुरू करेंगे

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि राजकुमार सैनी यहां से सांसद बनें तो कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डा एवं पटियाला से हरिद्वार रेलवे लाइन शुरू करवाई जाएगी। वहीं, प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की एक लहर है क्योंकि कांग्रेस का कुशासन लोग पिछले दस वर्षों से झेल रहे थे।


कांग्रेस नेता भाजपा से जुड़े : भाजपा-हजकां की इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रयागराज बालू, सुल्तान सिंह क्योड़क के अलावा भीमराव अंबेडकर संघ के अध्यक्ष अफसर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिलवाने का आश्वासन दिया। रैली के संयोजक रवि भूषण गर्ग व जिला प्रधान राजपाल तंवर, भाजपा प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख भारत भूषण भारती, भाजपा के जिला प्रधान राजपाल तंवर, हजकां के जिला प्रधान नरेश ढांडे, हजकां किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राव सुरेन्द्र सिंह, जसवंत पठानिया, सुरेश गर्ग, राजेंद्र शर्मा स्लेटी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed