फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State Level Meeting of Numberdars

कलायत में हुई नंबरदारों की राज्य स्तरीय बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
State Level Meeting of Numberdars
हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जिले सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में सांई मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से संजीव छौत को प्रदेश उप प्रधान और नफे सिंह साकरा को जिला कैथल के कार्यकारी प्रधान की कमान सौंपी गई। बैठक में नंबरदारों की नियुक्ति पर लगाई रोक को निरस्त करने के लिए 17 दिसंबर को सरकार को ज्ञापन देने के लिए पंचकूला जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह ने कहा कि नंबरदार शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए नंबरदारों की नियुक्ति पर लगाई रोक को निरस्त करने और रिक्त पदों पर तय योग्यता के अनुसार नंबरदारों को 50 प्रतिशत कोटा प्रदान करने की मांग करेंगे। संगठन के नेताओं ने कहा कि वे इस पद पर मानदेय के लिए नहीं बल्कि मान-सम्मान के लिए सेवाएं दे रहे हैं। राज्य भर में नंबरदार एक जिम्मेवार अधिकारी की भांति अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहिए तो यह था कि नंबरदारों को मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार मोबाइल फोन और आयुष्मान का लाभ दिया जाता। इसके विपरीत नंबरदारी के पद को समाप्त करने की बात बेहद निंदनीय विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में नंबरदारों के कुल 28 हजार पद हैं। इनमें वर्तमान में 20 हजार से अधिक पर नंबरदार कार्यरत हैं, 4 हजार रिक्त हैं और करीब 4 हजार की नियुक्ति विचाराधीन है। देश में राजा हर्षवर्धन के शासनकाल से चली आ रही नंबरदारी परंपरा को बचाने के लिए संगठन एकजुट है। प्रदेश सरकार को अपनी मांगों के समर्थन में 17 दिसंबर को पंचकूला में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से संजीव छौत को प्रदेश उप प्रधान और नफे सिंह साकरा को जिला कैथल के कार्यकारी प्रधान की कमान सौंपी गई। एसोसिएशन ने वर्तमान में जिला कैथल प्रधान के नाते सेवाएं दे रहे रामकुमार शिमला को आजीवन इस पद पर बने रहने की घोषणा भी की। साथ ही उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गृह निर्वाचन क्षेत्र में महापंचायत बुलाने का भी निर्णय लिया है। प्रदेशाध्यक्ष जिले सिंह और प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि उचाना विधानसभा में 63 गांव हैं। सभी गांवों की महापंचायत में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए गांव दर गांव पद यात्रा की जाएगी। पंचायत की तिथि जल्द निर्धारित होगी।

एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंगला ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपप्रधान जसवंत सिंह, प्रांतीय प्रवक्ता जीवन सिंह नैन, राज्य महासचिव नफे सिंह साकरा, प्रदेश सचिव बलवान सिंह संगरोली, निगरानी समिति सदस्य रामपाल लाकड़ा, कैथल जिला प्रधान रामकुमार शिमला, कैथल तहसील प्रधान संजीव सतबीर मूंदड़ी व श्याम लाल सरदाना शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed