Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Signature campaign launched to implement the Women's Reservation Act.

Kaithal News: नारी वंदन अधिनियम लागू करो हस्ताक्षर अभियान शुरू

Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched to implement the Women's Reservation Act.
नारी वंदन अधिनियम लागू करो हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करती पर्ल चौधरी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत कैथल में ‘नारी वंदन अधिनियम लागू करो’ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर नारी वंदन अधिनियम लागू करने में देरी का आरोप लगाते हुए इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया।
पर्ल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संसद में नारी वंदन अधिनियम पारित कर देश की महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर होती तो महिलाओं को अब तक लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल चुका होता। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल हस्ताक्षर एकत्र करना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और व्यापार सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकारी विभागों में वर्षों से रिक्त पद नहीं भरे जा रहे हैं। महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ल चौधरी ने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज संसद तक पहुंचाएगी और नारी वंदन अधिनियम को शीघ्र लागू कराने की मांग को और तेज करेगी।
इस अवसर पर कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं का घरेलू बजट भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा और महिलाएं सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

कार्यक्रम में गुरुग्राम से डॉ. सिमरन यादव, पूर्व प्रदेश महिला सचिव अन्नपूर्णा, रंजीत कौर, चित्रा राणा, पूनम सैनी, पूनम पांचाल (सजूमा), सुनीता, मूर्ति और सुनीता राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed