फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Robbery fury at the center of reverence

लोगों में श्रद्धा का केंद्र है डेरा, डकैती से लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery fury at the center of reverence
कैथल। गांव कठवाड़ में बाबा बिहारी दास का डेरा लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। यहां हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें न केवल गांव कठवाड़ बल्कि आसपास के कई गांवों के लोग पहुंच कर दर्शन-पूजन करते हैं। डेरे में कई विकास कार्य भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात को हुई डकैती से लोगों में भारी रोष है। गांव निवासी भगवान परशुराम युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष विनोद शर्मा कठवाड़ ने कहा कि डेरे के प्रति गांव के लोगों में अगाध श्रद्धा है। यहां गांव कठवाड़ सहित आसपास के अनेक गांवों के लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं। यहां हर साल विशाल मेले का आयोजन होता है। कथा का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा बिहारी दास डेरे में पूजा अर्चना करने से सभी की मन्नत पूरी होती है। इस डेरे में इस तरह का कृत्य किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण डेरे में पहुंचे। इनमें श्याम लाल, करनैल सिंह, रिंकू, सरपंच गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच प्यारे लाल, शेर सिंह, वजीर सिंह, जंगा राम, कृष्ण, संजय आदि शामिल रहे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। उधर, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी बाबा त्रिवेणी दास को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने सोमवार रात के बाद दिन में भी गांव के डेरे का दौरा किया। पुलिस ने महंत को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है। साथ ही जल्द से जल्द डकैतों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed