फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads blocked due to rain and hailstorm

Kaithal News: बारिश और ओलावृष्टि से रास्ते अवरुद्ध

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roads blocked due to rain and hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में वीरवार देर रात तक शुक्रवार सुबह तक जारी रही बारिश व ओलावृष्टि के बाद सड़कों पर पेड़ गिरने से कई जगहों पर रास्तेे अवरुद्ध हो गए। वहीं खेतों में खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान चीका, कैथल व सीवन क्षेत्र में रातभर करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही।

मौसम विभाग ने आगामी पांच मई तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान सीवन, राजौंद और कैथल क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। रातभर हुई बारिश के कारण कई निचली कॉलोनी और सड़कों पर पानी निकासी न होने के कारण पानी एकत्रित हो गया। इस कारण वाहन चालकों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शहर के अंबाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, जींद रोड बाईपास, पिहोवा चौक, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, हुडा सेक्टर 19 और 20, न्यू करनाल रोड, जींद रोड मॉडल टाउन, पुराना अस्पताल रोड, माता गेट पर पानी एकत्रित रहा। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी आई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। गलियों की सफाई न होने के कारण कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के 155 खंभे और 14 ट्रांसफार्मर गिरे

वीरवार देर रात हुई बारिश से जिले में 155 बिजली के खंभे और 14 ट्रांसफार्मर गिरे हैं। इस कारण गुहला, सीवन और कैथल के ग्रामीण क्षेत्र में करीब छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि अलग-अलग जगहों पर 67 वृक्ष भी आंधी के कारण गिर गए।

बारिश और ओलावृषि्ट से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली करीब छह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही, लेकिन बारिश रुकने के बाद तुरंत ही कर्मियों ने व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी। -सोमबीर भलोठिया, अधीक्षक अभियंता, हरियाणा बिजली वितरण निगम

अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फिर बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। किसानों को बारिश से नुकसान होने पर मुआवजे की मांग शुरू हो गई है। सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

किसानों को खेतों में जलभराव से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों का कहना है कि समय पर राहत न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।


अभी आगामी पांच मई तक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान नहीं है। हालांकि तेज बारिश पर बेल वाली सब्जियों को नुकसान होने की संभावना है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed