फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road problam

खस्ताहाल सड़क के कारण परेशानी झेल रहे सेक्टर 18 के निवासियों को राहत के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
road problam
खस्ताहाल सड़क से परेशान हुडा सेक्टर 18 के निवासियों को जल्द समस्या से राहत मिलेगी। हुडा विभाग ने सड़क के पुन: निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा है। अब सेक्टर में अधिकारियों को केवल एस्टिमेट पास होने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही एस्टिमेट पास होगा, उसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण का शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने बनाए एक करोड़ 23 लाख के एस्टिमेट- हुडा विभाग ने सड़क के दोबारा निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 23 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाया है। जिस पर नए सिरे से बजरी व तारकोल से सड़क बनाई जाएगी। करीब 24 मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क का पुन: निर्माण किया जाएगा। जो करनाल रोड के साथ लगते क्षेत्र से शुय होकर सेक्टर के अंदर तक जाने वाली मुख्य सड़क है।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन वर्ष से सड़क की हालत खस्ता-सेक्टरवासी मास्टर विजेंद्र मोर, सुरेश कुमार, हरिकेश, सुरेंद्र कुमार, सतबीर गोयत, हुकूमत सिंह व संजय ने बताया कि सड़क की हालत को खराब हुए तीन वर्ष से भी ज्यादा समय हो चुका है। सेक्टरवासी सड़क बनवाने की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी बार-बार लिखित पत्र दे चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। काम शुरू नहीं किया जा रहा है, जिस कारण लोगों में रोष पनप रहा है। एक तो यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों के वाहनों को नुकसान हो रहा है। दूसरा सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी हुई कंकरीट से दोपहिया वाहनों के फिसलने का भी डर रहता है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा विभाग के एक्सईएन धर्मवीर सिंह ने बताया कि सड़क के दोबारा निर्माण के बारे में विभाग को एस्टिमेट बनाकर भेज दिया है। बजट न होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही एस्टिमेट पास होकर बजट आता है तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed