{"_id":"6b0c6f47e986ce75660e02aa","slug":"risk-of-accidents-on-mandwal-road-due-to-bushes-and-overhanging-tree-branches-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158590-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडवाल रोड पर झाड़ियों और पेड़ों की झुकी शाखाओं से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडवाल रोड पर झाड़ियों और पेड़ों की झुकी शाखाओं से हादसे का खतरा
विज्ञापन
सड़क किनारे झाड़ियों और झुके पेड़ों के कारण बनी स्थिति। स्वयं
राजौंद। मंडवाल रोड पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों और झुके पेड़ों की शाखाओं से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। पेड़ों की शाखाएं सड़क की ओर काफी नीचे तक झुकी हुई हैं। वहीं झाड़ियों के कारण सड़क का किनारा भी साफ दिखाई नहीं देता। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
इसी सड़क पर एक निजी स्कूल भी स्थित है। यहां रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों को झाड़ियों और झुकी शाखाओं के बीच से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है।
महाराणा प्रताप स्कूल के प्रबंधक यशपाल राणा ने बताया कि सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई और झाड़ियों की सफाई करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मंडवाल रोड के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाने और सड़क की ओर झुकी शाखाओं की छंटाई करवाने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों सहित आम राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
जिला वन मंडल अधिकारी डीएफओ भूपेंद्र राघव ने बताया कि जल्द पेड़ों की झुकी शाखाओं को हटवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।