{"_id":"671c008bb7a685068f0e3524","slug":"raised-awareness-about-protection-from-cyber-crime-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507235-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Sat, 26 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर थाना एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने इंडस स्कूल में जाकर विद्यार्थियों व स्टाफ को साइबर अपराध से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने जानकारी दी कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर हैं, साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है।
साइबर अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफार्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका पर संगोष्ठी
कैथल। महिला थाना पुलिस की एएसआई श्वेता, सिपाही आरती व प्रियंका की टीम ने कन्या सरकारी स्कूल, हेरिटेज स्कूल व हिंदू स्कूल कैथल में राष्ट्र निर्माण में पुलिस भूमिका विषय पर संगोष्ठी करवाई। एएसआई श्वेता ने कैथल के पांच अमर पुलिस शहीदों के जीवन की गौरव गाथा के बारे में छात्राओं व स्टाफ को अवगत करवाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस का कार्य कोई नौकरी नहीं है, अपितु एक सेवा है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपने परिवार की परवाह किए बगैर आमजन की सेवा के लिए चौक-चौराहों पर खड़े रहते हैं। देश में किसी भी आंतरिक दंगे, असामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक जलसा-जुलूसों में पुलिस हर समय मौजूद रहती है। त्योहारों के समय में पुलिस का कर्तव्य और अधिक बढ़ जाता है। संवाद