फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Railway closed, public protested

35 साल पुराना रेलवे फाटक बंद, भड़के लोग

Mon, 04 Aug 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 04 Aug 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
 कैथल। कुरुक्षेत्र-जींद रेलवे लाइन पर कैथल रेलवे स्टेशन के बाद जींद की ओर आने वाली तीसरे 29-सी फाटक को
विज्ञापन

प्रशासन ने रविवार को बंद कर दिया। लोगों का आरोप है कि फाटक बंद करने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इस कारण उन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि यह फाटक बीते 35 साल से संचालित था और आसपास के क्षेत्रों में बसी कॉलोनियों और फैक्ट्रियों के लिए यहीं से आवागमन होता था। लेकिन अब इसे बंद करने से लोगों की दिक्कत बढ़ जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि पास ही ओवरब्रिज बनने के कारण इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन


उधर, फाटक बंद करने के विरोध में रविवार को लोगों ने भाजपा नेता सुरेश गर्ग के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन दिया। जिला प्रशासन ने लोगों को सात दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों का रास्ता बंद
रेलवे द्वारा फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। यहां के रास्ते को उखाड़कर सामान्य रेलवे ट्रैक बना दिया गया। अब हरिनगर, शक्ति नगर, सरपंच डेरा सहित आस-पास की फैक्ट्री, राइस मिल एवं कई अन्य औद्योगिक इकाईयों में आने-जाने वाले लोगों के लिए रास्ता बंद हो गया। भाजपा नेता एवं पाइप फैक्ट्री संचालक सुरेश गर्ग ने कहा कि कांग्रेस नेता के इशारे पर जिला प्रशासन ने रेलवे को इस फाटक को बंद करने की मंजूरी दी है। लेकिन लोगों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों के लिए यहां से आने-जाने का कोई विकल्प ही नहीं है।

करनाल रोड पर लगा जाम
फाटक बंद के विरोध में प्रदर्शनकारी सुबह महाराजा पैलेस में एकत्रित हुए। जहां भाजपा नेता सुरेश गर्ग सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, अरुण सर्राफ, वीरेंद्र छौत, सतीश शर्मा, शमशेर पाड़ला, सुरेंद्र मालखेड़ी, सतबीर बाबा लदाना, सुरेश क्योड़क, अजमेर नोच, चन्नी पूर्व सरपंच, बंता राम उझाना, सुशील मूंदड़ी, रमेश गोपेरा, श्याम लाल प्रजापत, रमेश गोपेरा, सोनू मित्तल ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लोग लघु सचिवालय पहुंचे। प्रशासन द्वारा सचिवालय के प्रवेश द्वार को बंद किए जाने के कारण लोगोें का गुस्सा भड़क गया। इस कारण करनाल रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। बाद में गेट खुलने पर लोगों ने लघु सचिवालय में जमकर प्रदर्शन किया।
समाधान के लिए सात दिन का समय दिया
लोगों ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या को लेकर मिलर्स एसोसिएशन, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, पाइप फैक्ट्री संचालक एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों की बैठक बुलाकर कांग्रेस नेता, सरकार एवं प्रशासन के तानाशाही रवैये का विरोध किया जाएगा। जिला प्रशासन ने समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों को सात दिन का समय दिया है।


अंडर ब्रिज के कारण बंद किया : अधिकारी
इस संबंध में रेलवे के एईएन हरपाल सिंह ने कहा कि इस मामले को डिप्टी चीफ इंजीनियर अंबाला देख रहे हैं। जहां तक उनकी जानकारी में है, फाटक को रेलवे अंडर ब्रिज के कारण बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed