फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prepare mapping report: Deputy Commissioner

मैपिंग रिपोर्ट तैयार करें : उपायुक्त

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Prepare mapping report: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त प्रीति ने नालों, ड्रेनों एवं सीवरेज से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में शहर और गांवों में मौजूद सभी नालों, ड्रेनों और सीवरेज की विभागवार मैपिंग रिपोर्ट तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट किया जाए कि किस नाले या ड्रेन की जिम्मेदारी किस विभाग के अधीन है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों के नियमित निरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा बारिश या जलभराव की स्थिति में उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अपनी तैयारी पूरी रखें। साथ ही अपने-अपने विभाग की इमरजेंसी रिस्पांस टीम का गठन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जनस्वास्थ्य, सिंचाई और नगर निकाय विभाग के अधिकारियों से अब तक की सफाई कार्यों की प्रगति का ब्यौरा लिया गया। डीसी ने उनसे कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे कि जिले में सभी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) सुचारू रूप से चलें। यदि किसी एसटीपी में मरम्मत का कार्य चल रहा हो, तो उसे समय पर पूरा किया जाए।

डीसी ने निर्देश दिए कि शहर में सीवरेज की सफाई कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। सड़कों के डिवाइडर पर उगी घास की नियमित कटाई कराई जाए। एचएसवीपी के अधिकारियों को पार्कों और ग्रीन बेल्ट में अनावश्यक घास की कटिंग के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टरों में सीवरेज और नालों की सफाई की रिपोर्ट डीसी कार्यालय में भेजने को कहा।

डीसी प्रीति ने जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद कैथल के अधिकारियों को रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।





उन्होंने कहा कि शहर में जिन नालों की सफाई का कार्य शेष है, उसे जल्द पूरा करें। जनस्वास्थ्य विभाग को सीवन में बने सीवरेज में नगरपालिका के नालों को जोड़ने के लिए सामंजस्य बनाकर काम करने के निर्देश दिए।




राजौंद में एसटीपी पर चल रहे कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करें कि सफाई के दौरान निकला कचरा तुरंत उठवाया जाए। साथ ही जो कचरा प्रतिदिन विभिन्न पॉइंट्स पर एकत्रित होता है, उसका नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed