{"_id":"68c5c8a09cf565b4cd0096ee","slug":"preparations-for-modis-birthday-bjp-workers-get-training-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137779-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोदी के जन्मदिन की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोदी के जन्मदिन की तैयारी, भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक कुलवंत ब
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/गुहला-चीका। भारतीय जनता पार्टी कैथल के प्रशिक्षण विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कलायत स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन और बीडीपीओ कार्यालय गुहला के प्रांगण में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत करना रहा।
कलायत में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का संयोजन पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने किया। अध्यक्षता चारों मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, सुशील पांचाल और अनिल मलिक ने संयुक्त रूप से की।
मुख्य वक्ताओं में कमलेश ढांडा, डीएनटी वाइस चेयरमैन जसवंत पठानिया, स्वदेशी जागरण मंच प्रमुख तारा चंद, जिला आईटी प्रमुख रवींद्र धीमान और यशवीर सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम होंगे। वक्ताओं ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, स्वदेशी संकल्प यात्रा,
‘मन की बात’ के प्रभाव और संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर अपने विचार
साझा किए।कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग सदस्य सुमन राणा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुहला में भी हुआ आयोजन ः बीडीपीओ कार्यालय गुहला में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक उत्थान, शिक्षा, तकनीक और उद्योग क्षेत्र में मजबूती का प्रतीक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है और इसी विचारधारा से कार्यकर्ताओं को समाजहित में काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पौधरोपण और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल सहित अनेक पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुहला चीका दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक कुलवंत ब- फोटो : mathura