{"_id":"685afcc4c18827f2c90041c8","slug":"patience-is-necessary-to-save-a-relationship-rashmi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-677277-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते बचाने में धैर्य जरूरी : रश्मि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते बचाने में धैर्य जरूरी : रश्मि
Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी संदीप बंसल ‘सिप्पो’ ने परिवार के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। कथा व्यास पूज्य रश्मि मिश्रा ने आज के प्रवचन में सती, ध्रुव और प्रह्लाद के जीवन से परिवार, भक्ति व संयम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परिवार और रिश्ते बचाने में धैर्य है बहुत जरूरी।
रश्मि मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव के आदेश की अवहेलना पर सती को पिता के घर में अपमान सहन करना पड़ा, और उन्होंने आत्म-बलिदान देकर सत्याग्रह की मिसाल कायम की।
इसी प्रकार ध्रुव के सौतेली मां सुरुचि द्वारा अपमान और पर माता सुनीति के धैर्य ने संकट टाला। ध्रुव ने बालसाधन से ही भक्ति का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है; सही संस्कार देने से जीवन का निर्माता तैयार होता है। उन्होंने कहा कि रक्षक भगवान नृसिंह की अवतरित कृपा ने प्रह्लाद को पाप से रक्षा की थी। कथा के अंत में मुख्य यजमान धर्मपाल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी निर्मला शर्मा ने सपरिवार ठाकुरजी की आरती की, वहीं पुनीत शर्मा ने प्रसाद वितरण की सेवा संपन्न की।
विज्ञापन
इस अवसर पर बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, भूषण शर्मा, रामकुमार शर्मा, मोती राम गर्ग, गणेश दत्त शास्त्री, रविन्द्र पाली, कृष्ण धीमान, सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी संदीप बंसल ‘सिप्पो’ ने परिवार के साथ ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। कथा व्यास पूज्य रश्मि मिश्रा ने आज के प्रवचन में सती, ध्रुव और प्रह्लाद के जीवन से परिवार, भक्ति व संयम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परिवार और रिश्ते बचाने में धैर्य है बहुत जरूरी।
रश्मि मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव के आदेश की अवहेलना पर सती को पिता के घर में अपमान सहन करना पड़ा, और उन्होंने आत्म-बलिदान देकर सत्याग्रह की मिसाल कायम की।
विज्ञापन
इसी प्रकार ध्रुव के सौतेली मां सुरुचि द्वारा अपमान और पर माता सुनीति के धैर्य ने संकट टाला। ध्रुव ने बालसाधन से ही भक्ति का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है
विज्ञापन
इस अवसर पर बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, भूषण शर्मा, रामकुमार शर्मा, मोती राम गर्ग, गणेश दत्त शास्त्री, रविन्द्र पाली, कृष्ण धीमान, सत्यनारायण आदि उपस्थित रहे।