{"_id":"6b0c6f16f6379293ee05a680","slug":"passengers-have-demanded-that-bus-services-on-the-kurukshetra-route-be-extended-until-9-pm-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158601-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र रूट पर रात नौ बजे तक बस चलाने की यात्रियों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र रूट पर रात नौ बजे तक बस चलाने की यात्रियों ने की मांग
विज्ञापन
कैथल। कैथल से कुरुक्षेत्र रूट पर रात के समय पर्याप्त बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने इस रूट पर रात नौ बजे तक बस चलाने की मांग उठाई है। यात्री मंजीत, सरूप सिंह, मीना और सोनिया ने कहा कि फिलहाल कुरुक्षेत्र के लिए आखिरी बस रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर जाती है।
इसके बाद कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को पिहोवा के रास्ते होकर सफर करना पड़ता है। इससे उनका समय और रुपये दोनों खर्च होते हैं। यात्रियों के अनुसार कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी, पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए रोजाना काफी लोग आते-जाते हैं। कई बार काम के कारण लोगों को शाम के बाद कैथल से निकलना पड़ता है। ऐसे में रात 8:20 बजे के बाद सीधी बस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाती है। यात्रियों को पिहोवा की तरफ से होकर जाना पड़ता है जिससे सफर लंबा हो जाता है।
-- -- -- -
नौ बजे तक बस चलाने की मांग
यात्रियों ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि कुरुक्षेत्र रूट पर रात नौ बजे तक बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए। उनका कहना है कि आखिरी बस के समय में कम से कम 40 मिनट की बढ़ोतरी होने से काफी लोगों को राहत मिल सकती है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सीधा आवागमन करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या अनुसार बसों को भेजा जा रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। नई बसें आने के बाद रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक रोडवेज