फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

75 पंचायतों में सरकार का फैसला आज

Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 23 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
panchyat-election-news
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज होगा। कलायत और सीवन खंड में 75 गांवों में मतदान होगा। 1,41,000 मतदाता अपने-अपने गांवों की सरकार चुनेंगे। हालांकि नौ ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव आपसी सहमति से हो चुका है लेकिन पंचायत सदस्यों, ब्लॉक समितियों तथा जिला परिषद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े सात बजे वोटिंग शुरू होगी जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद पंचायत सदस्यों और सरपंचों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ब्लॉक समिति और जिला परिषद का परिणाम 28 जनवरी को घोषित होगा। दोनों खंड के एक लाख 41 हजार 888 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा कलायत में 145 तथा सीवन में 123 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

1. कलायत
मतदान केंद्र    संवेदनशील    अति संवेदनशील    मतदाता
145    64    25    74311
सर्वसम्मति से चयन : शिमला व कौलेखां में सरपंच, ब्लॉक समिति के तीन वार्ड व 272 पंचों का सर्वसम्मति से चयन हो चुका है।

मैदान में डटे उम्मीदवारों की स्थिति
पंच    सरपंच    ब्लॉक समिति
164    100    54
2. सीवन
मतदान केंद    संवेदनशील    अति संवेदनशील    मतदाता
123    13    11    67577

सर्वसम्मति से चयन
आंधली, ककराला कुचियां, रामथली एवं थेह खरक व डेरा प्रेमपुरा में सरपंच व पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव। 277 पंचायत सदस्यों व ब्लॉक समिति में एक वार्ड के लिए सर्वसम्मति से चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में डटे उम्मीदवार
पंच    सरपंच    ब्लॉक समिति
266    136    66
इसके अलावा जिले भर में जिला परिषद के 147 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन पहचान पत्रों से भी हो जाएगी पहचान
चुनाव में वोटर कार्ड के अलावा 15 अन्य पहचान पत्र भी मान्य किए गए हैं। इनमें  ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सेवा पहचान कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त अनुसूचित जाति / जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त विकलांग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त हथियार लाइसेंस, फोटो युक्त मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो युक्त संपत्ति दस्तावेज, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट शामिल हैं।


गांव खुराना के वार्ड नंबर 6 में भी आज मतदान
कैथल। राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार 24 जनवरी को सुबह साढे़ 7 बजे से शाम 4 बजे तक कैथल खंड के गांव खुराना के वार्ड नंबर-6 से पंच के पद के लिए दोबारा मतदान करवाया जाएगा। यह मतदान गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन में बूथ नंबर 97 में होगा। प्रथम चरण के मतदान के दौरान एक उम्मीदवार स्नेहलता का नाम मतदाता सूची में न होने के कारण प्रक्रिया को रोक दिया गया था। अब इनका नामांकन रद्द होने के बाद बाकी उम्मीवारों में से पंच के चयन के लिए मतदान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed