फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

दो लाख से अधिक मतदाता 125 पंचायतों में आज चुनेंगे सरकार

Sat, 09 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 09 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में दस जनवरी को 2 लाख 17 हजार 337 मतदाता करीब 1450 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। जिले में कैथल और गुहला ब्लॉक में पहले चरण के लिए मतदान होगा। दोनों ब्लॉक में 441 बूथ हैं जिन पर 5000 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


प्रत्येक बूथ पर पांच कर्मचारियों की टीम होगी। मतदान रविवार सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। पंच और सरपंच के लिए चुनाव परिणाम आज शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा जबकि ब्लॉक समिति व जिला परिषद का चुनाव परिणाम 28 जनवरी को घोषित किया जाएगा। दोनों ब्लॉक में 12 गांवों में आपसी सहमति से सरपंच चुन लिए गए हैं जिनके लिए आज मतदान नहीं होगा। कर्मचारियों की टीमें शनिवार को आरकेएसडी कॉलेज से ईवीएम समेत अन्य सामान लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


4500 से अधिक कर्मचारी तैनात
आरकेएसडी कॉलेज कैथल और डीएवी कॉलेज गुहला में शनिवार को कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी रही। कैथल में एसडीएम मनदीप कौर व गुहला में एसडीएम कमलप्रीत कौर की देखरेख में 441 बूथों के लिए कर्मचारी ईवीएम लेकर रवाना हुए। कैथल में सभी 301 बूथों पर प्रत्येक पर पांच कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए भेजा गया है। इसके अलावा यहां 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं 22 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं गुहला ब्लॉक में 140 बूथों के लिए प्रत्येक पर पांच कर्मचारियों को भेजा गया है। यहां 14 सुपरवाइजर एवं 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैथल व गुहला ब्लॉक में होने वाले मतदान के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी को उनकी ड्यूटी के अनुसार काम दिया गया है। लोगों से अपील है कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर प्रशासन को सूचित करें।

डीसी, निखिल गजराज कैथल।

कैथल ब्लॉक में 301 बूथों के लिए कर्मचारियों को साजो-सामान के साथ रवाना किया गया है। ब्लॉक में करीब 2000 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर गए हैं। इसके अलावा 22 सुपरवाइजर एवं 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्थिति पर नजर रखेंगे।
मनदीप कौर, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed