फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   panchyat-election-news

चुनावी वादों में जरूरी सुविधाओं का जिक्र तक नहीं

Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में पानी की निकासी एक बड़ा मुद्दा बन सकता था लेकिन कहीं भी इसकी कोई चर्चा तक नहीं है। पानी का निकास गुहला के तमाम गांवों की सबसे बड़ी समस्या है। घरों का पानी जोहड़ों में जा रहा है। गंदे पानी से जोहड़ प्रदूषित हो रहे हैं। पानी में से बदबू उठ रही है।
विज्ञापन


पशु भी इन जोहड़ की तरफ मुंह नहीं करते। अकसर ओवरफलो हो जाने का कारण जोहड़ों का पानी गांवों की गलियों में फैल रहा है और आए दिन के झगड़ों का कारण भी बन रहा है मगर पूरे चुनावी परिदृश्य में कहीं भी कोई भी उम्मीदवार इसका जिक्र तक नहीं कर रहा। सारी की सारी चुनावी कवायद गांव की ग्रुपबाजी, जातीय जोड़-तोड़ और सेवा बाड़ी तक सीमित होकर रह गई है।
विज्ञापन


चीका शहरी क्षेत्र से सटे गांव सदरहेड़ी में लोग पीने के पानी को लेकर बहुत परेशान हैं। गांव में कई साल पहले एक जलापूर्ति केंद्र बना था तथा लोगों को घर-घर कनेक्शन भी दिए गए थे, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मंजूर न होने के बाद इस जलकेंद्र पर छह सात साल से ताला लटका है। पिछली पंचायत ने हालांकि गांव में कई स्थानों पर छोटे ट्यूबवेल लगवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी आने के टाइम यहां महिलाओं की लंबी कतारें लग जाती हैं तथा जल्दी पानी भरने के चक्कर में महिलाओं में तकरार होना रोज की बात है। जोहड़ सारा साल पानी से ओवरफ्लो होकर गांव के घरों तक फैला रहता है। गफलत में गिरकर दो साल पहले यहां एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है।

लोकल बनाम पंजाबी मुद्दा
सदरहेड़ी में जाकर लोगों से चुनाव के मुद्दे की बात की तो बोले कि यहां तो मुद्दा लोकल बनाम पंजाबी है। एससी सीट है। एक उम्मीदवार के बुजुर्ग पंजाब से आकर यहां बसे थे। गांव अगौंध में प्लस टू का स्कूल है, लेकिन अध्यापक नहीं हैं। सरकारी अस्पताल सिर्फ नाम का है। बड़ा गांव है इसलिए यहां एक बड़े कम्युनिटी हॉल की तत्काल जरूरत है। तालाब जलकुंभी से अटे पड़े हैं। अरसे से सफाई नहीं हुई। पशुपालक परेशान हैं। गांव के बहुत सारे रकबे का भूजल खारा होने के कारण खेतों में नहरी पानी की जरूरत है। उम्मीदवार लोगों को बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, बुढ़ापा पेंशन लगवाने तथा इंदिरा आवास योजना आदि का धनलाभ दिलवाने के वादे परोसकर अपना वोट बैंक पक्का करने की कोशिश में हैं।

दिन में दो घंटे बिजली
गांव टटियाणा में बिजली दिन में केवल दो घंटे आती है। गांव में पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा है। पशुओं को पानी पिलाने के काम आने वाले तीन जोहड़ में से दो जोहड़ गांव भर की नालियों से बहकर आने वाले गंदे पानी से अटे पड़े हैं। कोलां वाला टोबा अब समतल मैदान है और उस पर घर पनप आए हैं। चीका जाने के लिए बस स्टाप है पर बस यहां नहीं रुकती। स्कूली बच्चों को पैदल ही चीका आना पड़ता है। बावजूद इन सबके टटियाणा गांव में चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा सेवा बाड़ी है।

जरूरी सुविधाओं का जिक्र तक नहीं

गांव नंदगढ़ में आवागमन से लेकर स्कूल तक अनेक तरह की समस्याएं हैं लेकिन चुनाव मुद्दों में गांव की जातीय ग्रुपबाजी हावी है। गांव सींह में बिजली की पुराने पड़ चुके तार आए दिन बिजली व्यवस्था ठप होने का कारण बनते हैं पर चुनावी मसला जाट बनाम नान जाट बना हुआ है। कहीं भी गांव के विकास की कोई चर्चा नहीं है। गांव भाटियां और लालपुर में शराब सबसे बड़ा मुद्दा है तो गांव डंडोता में पिछली पंचायत का हिसाब किताब मुख्य मसला है। गांव थेह नेवल में मुख्य मुद्दा पंचायती जमीन को लेकर है। गांव में 416 एकड़ पंचायती जमीन है।


यहां पर वादों में है कुछ बात
भूंसला क्षेत्र के छोटे से गांव में उम्मीदवार कुछ सार्थक बात करते नजर आए। मात्र 385 वोट वाले इस गांव में चाचा-भतीजा आमने सामने हैं। अन्य गांवों की तरह पानी की निकासी यहां भी सबसे बड़ी समस्या है। चुनाव में खड़े दोनों उम्मीदवारों की तरफ से गांव में शहरों की तरह सीवर बिछाकर तालाब को साफ सुथरे सरोवर में बदलने के वादे किए जा रहे हैं। एक उम्मीदवार प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी बनवाने की बात करता है तो दूसरा श्मशानघाट को पक्का करवाने के वादे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed