{"_id":"9e55bd12bcf01561bc5214e2f7bc1f6c","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में चार महिलाओं के बीच होगी कुर्सी की जंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में चार महिलाओं के बीच होगी कुर्सी की जंग
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद जिला परिषद के साथ-साथ सरपंच व ब्लाक समिति के उम्मीदवारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। गांव की दीवारें पोस्टरों और होर्डिंग्स से अटी पड़ी हैं। गांव फतेहपुर में भी चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है।
गांव फतेहपुर हलके के बड़े गांवों में शुमार है और यहां करीब 11 हजार मतदाता हैं। गांव में इस बार सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित है। रिटर्निंग अधिकारी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि गांव फतेहपुर में सरपंच पद के लिए आठ महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से तेजेंद्र कौर व बीना देवी ने अपना नाम वापस ले लिया एवं साक्षी वालिया व संदीप कौर का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब चुनाव मैदान में शमा वालिया पत्नी कंवरदीप लक्की वालिया, अर्चना वालिया पत्नी अमृत वालिया, पुष्पा वालिया पत्नी सुधीर कुमार व शकुंतला देवी पत्नी धर्मपाल के नाम बचे हैं।
गांव फतेहपुर की पंचायत में 20 वार्ड हैं, जिनमें से चार वार्डों पर पहले से सहमति बन चुकी है और 16 पर चुनाव होंगे। सर्वसम्मति बनने वाले वार्डों में वार्ड नंबर एक से रजनी पत्नी नीरज कुमार, वार्ड नंबर दो गुरनाम सिंह पत्नी रणजीत सिंह, वार्ड नंबर तीन से किरण पत्नी मुकेश कुमार व वार्ड नंबर दस से रीटा पत्नी सतीश कुमार के नाम शामिल हैं। सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते इस बार गांव को न केवल महिला सरपंच मिलने जा रही है बल्कि शिक्षित महिला गांव के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगी।