फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen plant will be ready soon in Kaithal

कैथल में जल्द तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will be ready soon in Kaithal
बुधवार को डीसी कैंपस कार्यालय में डीसी सुजान सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र कुमार के साथ कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर बैठक की। जिसमें जिले में उपलब्ध संसाधनों पर चर्चा की और बीमारी के दौरान आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार करवाई।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जिला में कोरोना पॉजिटिव केसों में दिन-प्रतिदिन कमी हो रही है। परंतु कोरोना की तीसरी लहर के आशंका के मद्देनजर इससे निपटने के लिए तैयारियों से संबंधित सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, जिसके लिए पीड्रियटिक इंटेसिंव केयर यूनिट तैयार करके जरूरत अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ व अन्य सहायक स्टाफ की डिमांड महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा पंचकूला को भेजने व अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि आइसोलेशन वार्ड के हेल्प डेस्क पर मरीजों के परिजनों को मरीज के स्वास्थ्य के बारे में सूचना तुरंत उपलब्ध करवाई जाए। जिले में ऑक्सीजन की व्यवस्था पर डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कैथल में ऑक्सीजन प्लांट जून के आखिरी सप्ताह तक तैयार हो जाएगा। जिससे जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed