Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online self-census from January 10 to 24, door-to-door visits from January

Kaithal News: 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-जनगणना, 25 से घर-घर पहुंचेगे प्रगणक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Online self-census from January 10 to 24, door-to-door visits from January
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी तक नागरिकों को ऑनलाइन स्व-जनगणना के माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जनगणना देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं व विकास कार्यों के लिए आधार तैयार करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जनगणना में भागीदारी करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-जनगणना की सुविधा के तहत नागरिक घर बैठे निर्धारित पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तकनीक के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में लगे अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला के नागरिकों से जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे
डीसी ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से प्राप्त व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति के अलावा भाषा और प्रवास सहित विभिन्न पहलुओं से संबंधित जानकारी ली जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी दें तथा सत्यापन प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें। जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed