{"_id":"686584d7bafe9df2570bb46a","slug":"officers-should-make-proper-arrangements-for-drainage-deputy-commissioner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683055-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी के पुख्ता प्रबंध रखें अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी के पुख्ता प्रबंध रखें अधिकारी : उपायुक्त
Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में बुधवार को डीसी प्रीति ने अधिकारियों के साथ मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बारिश के पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं और निचले इलाकों तथा जलभराव संभावित स्थानों पर विशेष फोकस रखा जाए।
डीसी ने कहा कि पानी निकासी के लिए सभी जरूरी पंपों की व्यवस्था कर ली जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे चालू हालत में हों। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने-अपने विभाग की इमरजेंसी टीमों को तुरंत सक्रिय किया जाए, ताकि जलभराव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। डीसी ने कहा कि अब तक जिले में ज्यादा बारिश नहीं हुई है और न ही किसी गंभीर जलभराव की सूचना है। लघु सचिवालय में सूखा एवं बाढ़ राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर ड्यूटी स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि सभी ड्रेनों की सफाई पूरी कर ली गई है, लेकिन जिले के 60 गांव ऐसे हैं जहां अधिक बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर तैयार रहें।
डेंगू और बीमारियों से भी सतर्कता बरतें ः डीसी प्रीति ने कहा कि मानसून में डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए फॉगिंग जैसे उपाय लगातार कराए जाएं और कहीं भी जलभराव न होने दें, चाहे वह कार्यालय हो या निर्माण स्थल।
इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी, जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा आदि उपस्थित रहे।