फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   North Zone dominates National Girls' Boxing Championship, winning 13 out of 36 bouts

Kaithal News: राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन का दबदबा, 36 में से 13 मुकाबले जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
North Zone dominates National Girls' Boxing Championship, winning 13 out of 36 bouts
विजेता ​की घोषणा करते हा​थ उठाकर रेफरी। संवाद
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में नॉर्थ जोन की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-17 वर्ग के 36 मुकाबलों के परिणामों में नॉर्थ जोन-1 और नॉर्थ जोन-2 की खिलाड़ियों ने कुल 13 जीत दर्ज कीं। इनमें नॉर्थ जोन-2 की खिलाड़ियों ने सात और नॉर्थ जोन-1 की खिलाड़ियों ने छह मुकाबले जीते। वेस्ट जोन की खिलाड़ियों ने छह मुकाबलों में जीत हासिल की। साउथ जोन-1 और साउथ जोन-2 की खिलाड़ियों ने मिलकर सात मुकाबले अपने नाम किए। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन की खिलाड़ियों ने चार-चार जबकि फार ईस्ट जोन की खिलाड़ियों ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। जीत के साथ ही इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अक्तूबर को हुआ था। पहले दिन उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि शुक्रवार से विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले शुरू हुए। चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की करीब 500 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 20 अक्तूबर तक चलेगी। दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई मुकाबले कड़े रहे जबकि कुछ में एकतरफा जीत देखने को मिली। मुकाबलों का फैसला अंकों, रेफरी की ओर से मुकाबला रोके जाने और वॉकओवर के आधार पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनीत गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य विकसित करते हैं। खेलों में भाग लेने से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में अश्विनी शोरवाला और स्कूल की प्राचार्य निवेदिता भट्ट, बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, खेल विभागाध्यक्ष पवन शर्मा, डीपीई सुनील पांचाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों के परिणाम...
40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में साउथ जोन-2 की पूर्वा योगेश सातव ने वेस्ट जोन की साक्षी कोली को 5-0 से हराया। साउथ जोन-1 की एबी पी ने वॉकओवर से जीत दर्ज की। ईस्ट जोन की शिल्पा यादव ने फार ईस्ट जोन की त्सेरिंग यांगजोम को 3-2 से और नॉर्थ जोन-2 की नियति खोखर ने साउथ जोन-1 की हानसेगा जे को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में वेस्ट जोन की भूमि ने वॉकओवर से जीत हासिल की। नॉर्थ जोन-1 की अक्षिता ठाकुर ने साउथ जोन-1 की संविका जी को 5-0 से हराया। फार ईस्ट जोन की निधित्री अत्राया ने सेंट्रल जोन की अनादि को 5-0 से पराजित किया। ईस्ट जोन की उमरा खान ने वेस्ट जोन की रिद्धि सुनेरी को 5-0 से हराया।

44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की तन्वी ने आरएससी के आधार पर जीत दर्ज की। साउथ जोन-1 की पूज्हा डी ने वॉकओवर से मुकाबला जीता। फार ईस्ट जोन की टी वत्सला ने अपनी ही जोन की सानवी नायडू को 5-0 से हराया, जबकि साउथ जोन-2 की श्रुति संपत धयार्कर ने वेस्ट जोन की चारुस्मिता डांगी को 5-0 से पराजित किया।

46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट्रल जोन की जिया आनंद और वेस्ट जोन की भूमि प्रजापत ने वॉकओवर से जीत हासिल की। ईस्ट जोन की माहिका ने आरएससी के आधार पर मुकाबला जीता। नॉर्थ जोन-1 की वंशिका यादव ने भी वॉकओवर से जीत दर्ज की।

48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की हिमानी रानी ने वेस्ट जोन की आराध्या चटर्जी को 5-0 से हराया। इसी जोन की निश्चल शर्मा ने आरएससी के आधार पर जीत दर्ज की। सेंट्रल जोन की अनन्या कंवर ने नॉर्थ जोन-1 की ऋषिका महार को 4-1 से हराया, जबकि नॉर्थ जोन-1 की तनु कापसिया ने आरएससी के आधार पर मुकाबला जीता।

50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में वेस्ट जोन की समृद्धि दुबे ने आरएससी से जीत दर्ज की। सेंट्रल जोन की साची शर्मा ने वेस्ट जोन की दीक्षिता भीमावत को 5-0 से हराया। नॉर्थ जोन-1 की यशिता जोशी ने वॉकओवर से और नॉर्थ जोन-2 की यांशिका ने आरएससी के आधार पर मुकाबला जीता।

52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की अंशिका ने आरएससी से जीत हासिल की। नॉर्थ जोन-1 की राखी ने नॉर्थ जोन-2 की रौनक को 4-1 से और वेस्ट जोन की अनम मंसूरी ने सेंट्रल जोन की अवनी को 4-1 से हराया।

54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट्रल जोन की आक्षी, साउथ जोन-1 की राठी प्रिया एम और वेस्ट जोन की हर्षिता पंचारिया ने आरएससी के आधार पर जीत दर्ज की। ईस्ट जोन की शांभ्वती कात्यायन ने वॉकओवर से मुकाबला जीता।


57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की इशिका, साउथ जोन-2 की प्रिशिथा आर और नॉर्थ जोन-1 की अनन्या ने आरएससी के आधार पर जीत हासिल की। वेस्ट जोन की कियारा जैन ने वॉकओवर से मुकाबला जीता। 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में साउथ जोन-2 की अनुश्री सुनील पाटिल ने नॉर्थ जोन-1 की अर्चना गुर्जा को आरएससी के आधार पर हराया।

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विजेता की घोषणा करते हाथ उठाकर रेफरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed