{"_id":"660db9795683fe90e80d61b4","slug":"mustard-procurement-affected-due-to-brokers-strike-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360891-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आढ़तियों की हड़ताल से सरसों की खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आढ़तियों की हड़ताल से सरसों की खरीद प्रभावित
Thu, 04 Apr 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल के चलते सरसों की खरीद का कार्य भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि इस बार भी आढ़ती सरसों की खरीद प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। आढ़तियों में सरकार की ओर से पूरी आढ़त न मिलने को लेकर ही यह रोष है।
नाराज आढ़तियों की मांग है कि सरकार उन्हें पहले की तरह ढाई प्रतिशत की आढ़त दें। इसी मांग को लेकर आढ़तियों ने मार्केट कमेटी में धरना दिया है। वहीं, गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने के तीसरे दिन भी जिले में किसी भी अनाज मंडी में गेहूं की कोई ढेरी नहीं पहुंची है।
आढ़तियों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। बीते एक सप्ताह में करीब 600 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। यह सरसों की खरीद कलायत, कैथल, राजौंद और पूंडरी की अनाज मंडी में की जा रही है। सरसों की खरीद भी बंद है। इस समय मंडी में केवल सोसायटी के माध्यम से ही खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को भी धरने की अध्यक्षता नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग प्रधान ने की। आढ़तियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि अब सरकार मंडियों में आढ़त की व्यवस्था भी खत्म करना चाहती है। इस कारण आढ़तियों को अब फिर से हड़ताल करनी पड़ रही है।यदि सरकार ने समय रहते हैं मागों को पूरा करने पर कोई फैसला नहीं लिया तो वे चुनाव के समय में ही विरोध करना शुरू कर देंगे।
उन्होंने आरोप लगा कहा कि सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली सभी फसलों का भुगतान किसान की सहमति अनुसार, आढ़ती या किसान के स्वयं के खाते में किया जाना चाहिए। धान सीजन 2019 में खरीद एजेंसियों द्वारा छह महीने देरी से भुगतान किया गया था और देरी से भुगतान का ब्याज अभी तक मंडियों में नहीं दिया गया है। मांगे ना माने जाने तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल, धर्मपाल कठवाड़, प्रवेश क्योड़क आढती व रमेश गर्ग आढ़ती मौजूद रहे।
मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ गरजे चीका के आढ़ती
गुहला-चीका। मांगों के समर्थन में चीका अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ बुधवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया।
बुधवार को प्रदर्शन की अगुआई हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जाखौली ने की। राजकुमार जाखौली ने कहा कि सरकार जानबूझकर मंडियों और आढ़तियों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद पर आढ़तियों के लिए अढ़ाई प्रतिशत कमीशन तय किया है, लेकिन सरकार उन्हें कमीशन देने में आना-कानी कर रही है। जाखौली ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के आढ़ती एक से पांच अप्रैल तक हड़ताल पर है।
जाखौली ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगे जल्द पूरी नहीं की तो आढ़ती बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में निवर्तमान प्रधान सतपाल जैन, जयपाल गर्ग, सुरेश प्रजापति, रत्न गुज्जर, शीशन चाबा, नरेश गोयल आदि मौजूद थे। संवाद
गेहूं खरीद में किसानों को नहीं आने की दी जाएगी परेशानी ः डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंडी व खरीद केंद्रों पर आने वाली रबी फसल को सरकार की हिदायतानुसार खरीद करना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रबी खरीद सीजन 2024-25 को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्र में सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए के लिए नोडल ऑफिसर लगाए गए हैं। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी एजेंसियों से तालमेल करते हुए समय पर फसल खरीद एवं उसका उठान का कार्य समयबद्ध करवाएंगे, ताकि समूची खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। इसके साथ ही नोडल अधिकारी किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। एडीसी सी जया श्रद्घा को कैथल जिले का ओवर ऑल इंचार्ज लगाया गया है।
डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि कैथल पुरानी, नई व अतिरिक्त मंडी के लिए एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, चीका मंडी के लिए एसडीएम कृष्ण कुमार, कलायत मंडी के लिए एसडीएम सत्यवान, पूंडरी मंडी के लिए जिला परिषद सीईओ अश्वनी मलिक तथा ढांड मंडी के लिए डीडीपीओ कंवर दमन को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार आरटीए गिरीश कुमार को सीवन व कांगथली मंडी, डीआरओ चंद्र मोहन को क्योड़क एवं कैलरम मंडी, डीएमसी सुशील कुमार को बाबा लदाना, सांघन एवं पाड़ला मंडी की जिम्मेदारी दी गई है। बालू, किठाना व बड़सीकरी मंडी में कलायत के बीडीपीओ तरूण, भागल व भूसला मंडी में गुहला के बीडीपीओ सुमिता, राजौंद व जाखौली मंडी में राजौंद बीडीपीओ अन्नू टांक, कौल मंडी में ढांड के बीडीपीओ जगजीत सिंह को नोडल अधिकारी तैनात किया है।
इसी प्रकार अरनौली, कमहेड़ी व बोपुर मंडी के लिए गुहला तहसीलदार मंजीत मलिक, अगौंध, बलबेड़ा व रामथली मंडी के लिए गुहला नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, गौरां व फर्श माजरा मंडी के लिए सीवन नायब तहसीलदार मीनू कौशिक, सेरधा, रसीना व करोड़ा मंडी के लिए पूंडरी के नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, गुहणा व सजूमा मंडी के लिए कलायत तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, बरटा व धनौरी मंडी के लिए कैथल नायब तहसीलदार संदीप शर्मा तथा डीग व हाबड़ी मंडी के लिए ढांड नायब तहसीलदार अचीन को नोडल अधिकारी लगाया है।