{"_id":"5ddd74cb8ebc3e550115efeb","slug":"murdaer-kaithal-news-knl129657142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव पर पराली डालकर जलाया, कुत्ते जब खींचकर बाहर लाए तो खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या कर शव पर पराली डालकर जलाया, कुत्ते जब खींचकर बाहर लाए तो खुला राज
Wed, 27 Nov 2019 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मानस और मागो माजरी के बीच खेत के नजदीक पड़ी पराली में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन पराली की आग जल्दी बुझ जाने के कारण शव अधजला रह गया। जब उस अधजले शव को कुत्ते खींचकर पराली से बाहर निकाल लाए तो राहगीरों ने देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की छानबीन में अभी तक न तो मृतक की शिनाख्त हो पाई है और न ही हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने गांव मानस के सरपंच प्रतिनिधि दलबीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
गांव मानस की भाल पट्टी निवासी दलबीर सिंह ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह किसी निजी काम से गांव मानस से कैथल जा रहा था। जब वह सनराइज स्कूल मागो माजरी के पास पहुंचा तो सड़क के पास कुछ व्यक्ति खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
वहा जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का अस्थि पिंजर पड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे अज्ञात व्यक्तियों ने मारकर उसके ऊपर पराली डालकर जला दिया है। आरोपियों ने शव को खुर्द बुर्द करने के लिए जलाया है। सरपंच प्रतिनिधि ने आरोपियों की तलाश करके उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की।
राख के पास मिली चप्पल और जली हुई शर्ट का टुकड़ा: पुलिस को मौके पर जांच के दौरान राख के ढेर के पास चप्पल और एक शर्ट का जला हुआ टुकड़ा बरामद हुआ है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।
सदर थाना एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है। अभी तक मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या के आरोपियों के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति की हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैं, उनमें से तो यह व्यक्ति नहीं था।