फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than one lakh people practiced yoga

Kaithal News: एक लाख से अधिक ने किया योगाभ्यास

Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh people practiced yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया। अनाज मंडी में पंचायत एवं विकास, खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उपायुक्त प्रीति ने उनका स्वागत किया।

मंत्री पंवार ने योग को भारतीय संस्कृति की प्राचीन और गौरवशाली धरोहर का उत्सव बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग और साधना की भारतीय विधा को पूरा विश्व सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत ने दुनिया को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ के अभियान के ज़रिए नागरिकों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग ने प्रदेश में 714 व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं और इनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। सरकार ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है ताकि बच्चों में शुरू से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित की जा सके। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और फिट रहने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद ः जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीसी प्रीति, एसपी आस्था मोदी, पूर्व विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति सैनी, भाजपा नेता अशोक कुमार गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, सुरेश संधू, आदित्य भारद्वाज, डीएसपी सुशील कुमार, अमरजीत छाबड़ा, हरपाल क्योड़क, आरटीए गिरीश कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला, जिला प्रौद्योगिकी अधिकारी दीपक खुराना, सीएमओ डाॅ. रेनू चावला आदि।

स्वास्थ्य और संतुलन का माध्यम है योग ः पंवार

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि योग किसी विशेष राजनीतिक दल या विचारधारा से नहीं जुड़ा, बल्कि यह स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष माने या न माने, योग हर व्यक्ति के जीवन के लिए आवश्यक है।


संबोधन का प्रसारण

कार्यक्रम का आगाज हरियाणा राज्य गीत से हुआ। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कुरुक्षेत्र से सीएम नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग विशेषज्ञ एचएस हुड्डा ने योग करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed