Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mohindra Dhaniya honored with India Icon Award-2026

Kaithal News: इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026 से मोहिंद्र धानियां सम्मानित

Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mohindra Dhaniya honored with India Icon Award-2026
कलायत। कलायत में पले-बढ़े तथा राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मोहिंद्र धानियां को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, रूस दूतावास की प्रतिनिधि सुश्री किरस्तीना अनानीना, पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद तथा राष्ट्रीय समन्वयक प्रभात मिश्रा ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


वर्तमान में कैथल निवासी मोहिंद्र धानियां राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो में हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा की टीम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने यह खिताब पूरी हरियाणा टीम को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मोहिंद्र धानियां ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार और राष्ट्रीय समन्वयक प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन में हरियाणा में संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






यह मिशन अब एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है और जन-जन की आवाज बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को 36 बिरादरी का निरंतर सहयोग मिल रहा है, जिससे संगठन का दायरा और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।



9केएलटी3: दिल्ली में इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026 प्राप्त करते राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहिंद्र धानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed