फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Media personnel are playing an important role during the Corona period as Corona warriors: Dr. Kuldeep Saini

कोरोना काल में मीडिया कर्मी कोरोना योद्धा बनकर निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. कुलदीप सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Media personnel are playing an important role during the Corona period as Corona warriors: Dr. Kuldeep Saini
सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने कहा कि समाज को जागरूक करने और उनकी समस्या को प्रशासन के समक्ष रखने में मीडिया का अहम रोल है। कोरोना काल में मीडिया कर्मी फ्रंट लाइन में रहकर कोरोना योद्धा बनकर आमजन को कोरोना से बचने व उपायों के बारे में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी मीडिया सेंटर का दौरा करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में मीडिया कर्मी उन लोगों की आंख व कान बनकर समस्याओं को उजागर करता है, जो बोल नहीं सकते और ऐसे स्थानों की समस्याओं को भी प्रशासन के संज्ञान में लाता है, जहां पर प्रशासन नही पहुंच पाता। कोरोना काल में लगातार मीडिया फ्रंट लाइन में रहकर और अपने आप की परवाह नही करते हुए समाज तक कोविड-19 से बचने के उपायों के बारे में निरंतर कार्य कर रहा है। शासन व प्रशासन के साथ सकारात्मकता के रवैयेे के साथ कार्य कर रहा है, जिसका समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप सैनी ने लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और कोरोना से संबंधित किए जाने वाले कार्यों की फीडबैक हासिल की। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को कोविड के प्रति निरंतर जागरूक करते रहें, ताकि जिला की स्थिति नियंत्रण में रहे। विशेष वाहनों के माध्यम से मुनादी करवाकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सचेत करते रहें। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सोनिया ने अतिरिक्त निदेशक को जिले में किए जा रहे कोविड-19 के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार व आमजन मानस को जागरूक करने के लिए किए जा रहे सभी उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed