{"_id":"695ec6d4d99669776e086eb1","slug":"martyrs-mamachand-and-lakhpat-were-remembered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819134-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीद मामचंद, लखपत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीद मामचंद, लखपत को किया याद
Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। निसिंग गोली कांड में शहीद हुए किसान मामचंद व लखपत का शहीदी दिवस पबनावा बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर मनाया गया। इस अवसर पर उनकी कुर्बानी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा, युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य सहित दर्जनों किसानों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा पबनावा के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भूराराम पबनावा ने कहा कि शहीद किसानों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
धान घोटाले का जिक्र करते हुए भूराराम ने कहा कि इसमें सरकारी तंत्र की भूमिका अहम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राइस मिलरों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया। उन्होंने चेताया कि अगर इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए तो कई बड़े राज खुलकर सामने आएंगे। भूराराम ने कहा कि समय रहते सरकार यदि इस पर अंकुश लगाती, तो किसानों को नुकसान नहीं होता और इतना बड़ा घोटाला नहीं होता। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, होशियार गिल, बलवान पाई, गुरनाम सिंह, जोगिंदर नैन, राजीव आर्य, मेवाराम कौल और राम कुमार फतेहपुर समेत कई किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
निसिंग गोलीकांड में शहीद हुए किसान मामचंद और लखपत की शहादत दिवस पर गांव पबनावा और चुहड़माजरा में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। किसान एकता जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल और जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने शहीद किसानों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर गुरनाम सिंह चढूनी और युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पिपली में बड़ी किसान रैली आयोजित कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।