{"_id":"660eb11d6e65f12615002de4","slug":"haryana-surjewala-accuses-bjp-it-cell-of-editing-video-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुरजेवाला ने भाजपा आईटी सेल पर लगाया वीडियो एडिट करने का आरोप, अभद्र टिप्पणी को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुरजेवाला ने भाजपा आईटी सेल पर लगाया वीडियो एडिट करने का आरोप, अभद्र टिप्पणी को नकारा
Thu, 04 Apr 2024 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:24 PM IST
सार
सुरजेवाला ने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है। सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर कर मोर्चा खोला है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से हेमा मालिनी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरजेवाला ने भाजपा के आईटी सेल पर उनकी वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार से हेमा मालिनी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट में कहा है कि भाजपा की आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फ़र्ज़ी-झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हर रोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा पूरा वीडियो सुनिए, मैंने कहा ‘हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वो धर्मेंद्र से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी।’ उन्होंने भाजपा पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि इसे वीडियो एडिट कर चलाया गया है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उसने कई बार महिला नेताओं का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। बात चाहे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की हो या महिला एमपी की। एक महिला सीएम पर भी भाजपाइयों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा कि मेरा बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी हों, या खट्टर या मैं ख़ुद। सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है, और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है।
न तो मेरी मंशा हेमामालिनी जी के अपमान की थी और न ही किसी को आहत करने की। इसीलिए मैंने साफ़ कहा कि हम हेमामालिनी जी का सम्मान करते हैं और वो हमारी बहू हैं। भाजपा खुद महिला-विरोधी है, इसीलिए वो हर कुछ महिला-विरोध के चश्में से देखती-समझती है, और अपनी सहूलियत के अनुसार झूठ फैलाती है।