फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   guhala

गुहला क्षेत्र का कराएंगे सर्वांगीण विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
guhala
guhala - फोटो : Kaithal
गुहला व क्षेत्र को उद्योग नीति में शामिल किया गया है। इस क्षेत्र को विकास के प्रगति पथ पर ले जाकर समूचे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को 1.68 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीडीपीओ भवन व 43 करोड़ की लागत से फोर-लेन सड़क का उद्घाटन तथा डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रतिमा का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रतिमा के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। आज से ही 5 जिलों में खरीद कार्य शुरू हुआ है और आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश भर में खरीद कार्य होगा, जिसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मंडियों की व्यवस्था को इसी तरह रखते हुए खरीद कार्य होगा तथा किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

नए कानून से किसानों का भला होगा:
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून से किसानों का भला होगा और यह पूरी तरह किसानों के हित में है। किसानों की कपास की फसल पहले केवल संबंधित मंडियों में ही बिक सकती थी और किसान उसे कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर था। नए कानून से किसान अपनी फसल को वहां बेच सकता है, जहां पर उसे दाम अधिक मिले। उन्होंने कहा कि चीका में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना एक सराहनीय निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्मित बीडीपीओ भवन का अवलोकन भी किया। इसी प्रकार शहर के सुंदरीकरण के तहत बनाए गए फोर लेन कार्य का उद्घाटन किया गया। शहीद उद्यम सिंह चौंक से चारों तरफ 2-2 किलोमीटर फोरलेनिंग की गई है, जिससे चारों ओर से चीका शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए एक नया आकर्षण होगा। इस अवसर पर एमएलए ईश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष रामफल मलिक, प्रो. रणधीर सिंह चीका, अवतार चीका, हरदीप पाड़ला, बलवान कोटड़ा, रतन चंदाना, ज्ञान गोयल, अमनदीप शर्मा, राजेश पिंटू, बच्चन सिंह माजरी, जगतार माजरी, रणदीप कौल, रोशन ढांडा, राजू ढुल, चंद्रभान दयौरा, रणधीर सिंह, संदीप गढ़ी, संपूर्ण कोयल, बलराज नौच, शमशेर भागल, शुभम गुप्ता, अशोक हरिगढ़, चरण सिंह, प्रशासन की ओर से डीसी सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम शशि वशुंधरा, संजय कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीएसपी किशोरी लाल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, बीडीपीओ रोजी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed