{"_id":"58d2bcc54f1c1b425c1a3922","slug":"girl-teasing-two-boy-marpeet-one-injured-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की छेड़ने पर विवाद, बस स्टैंड पर दो युवक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की छेड़ने पर विवाद, बस स्टैंड पर दो युवक भिड़े
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवक ने पुलिस पर लगाया आरोप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर दो युवकों में हुए झगड़े के बाद पुलिस थाने में हुए घटनाक्रम में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने पुलिसकर्मियों पर भी मारपीट व चाकुओं से हमले का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद अपने आप चाकू मारा है। बाद में घायल युवक के समर्थन में जिला अस्पताल में इनेलो कार्यकर्ताओं के पहुंचने से एक बार तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया।
युवक दीप निवासी बालू व वंश निवासी क्योड़क के बीच बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया। लड़की से छेड़छाड़ के कारण हुए झगड़े की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड चौकी से पुलिस कर्मचारी आए और दोनों को चौकी में बैठा लिया। युवक दीप ने पुलिस पर उसके साथ मारपीट करने व उसे चाकू मारने का आरोप लगाया है। दीप ने बताया कि गांव क्योड़क निवासी वंश बस स्टैंड पर उसकी बहन को छेड़ रहा था, जिसको लेकर उन दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान पुलिस कर्मचारी आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। दीप ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस कर्मचारी ने उसको चाकू से मारने की भी कोशिश की। उसे घायलावस्था में सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज किया गया। वहीं दीप के समर्थन में इनेलो कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्थिति का जायजा लेने और घायल का हालचाल पूछने पूर्व संसदीय सचिव व इनेलो नेता रामपाल माजरा भी मौके पर पहुंचे।
एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि युवक ने खुद को चाकू मारा है। पुलिस पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए हैं। युवक दीप व वंश दोनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। जो भी तथ्य होंगे, उसी अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।