{"_id":"5d7e8dc08ebc3e93ae3f2cf8","slug":"fraud-kaithal-news-knl52341186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में फंस गए थे 5000 रुपये, टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर 70000 की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में फंस गए थे 5000 रुपये, टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर 70000 की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूर्व सैनिक के खाते से दो बार में धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पूर्व सैनिक ने पहले एटीएम में 5 हजार रुपये फंसे होने की सूचना टोल फी नंबर पर दी थी। बाद में अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कोड पूछकर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कालोनी निवासी ईश्वर सिंह सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को उसने खाते से 5000 रुपये निकलवाने के लिए एटीएम का प्रयोग किया। लेकिन रुपये नहीं निकले। जबकि वे उसके खाते से कट गए। उसने टोल फ्री नंबर पर काल करके शिकायत दर्ज करवाई कि उसके 5000 रुपये नहीं निकले लेकिन यह राशि उसके खाते से कट गई है। उसने दूसरे एटीएम 5000 रुपये निकालने के बाद टोल फ्री नंबर पर सूचना दे दी और उन्होंने उस पर भी एक शिकायत दर्ज की जिसका नंबर 105999853 है। शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात उसकी दोबारा उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि 7 दिनों पश्चात यह राशि खाते में जा जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को जब उसने टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो कहा कि 23 जुलाई को ये पैसे उसके खाते में आ जाएंगे। इसके उसके ठीक 15-20 मिनट पश्चात एक फोन आया और उसे कहा कि उसके पैसे एटीएम में फंसे हुए हैं। उसने पूरी जानकारी ली और कहा कि मोबाइल पर एक नंबर भेजा जा रहा है। उसे एक नंबर पर भेज देना। इसके 5 मिनट बाद ही उसके पास संदेश आए और उसके खाते से 70,000 रुपये निकाल लिए गए।। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।