फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   first aid training provided

Kaithal News: प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण

Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
first aid training provided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस महानिदेशक पंचकूला व सेंट जॉन एंबुलेंस( इंडिया) हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के आदेश अनुसार व डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल की ओर से रेडक्रास सोसाइटी के कार्यालय यातायात पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड के जवानों को एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजीलाल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं एवं अन्य आपात स्थिति कभी भी हो सकती है और ऐसे समय में सही प्राथमिक उपचार से किसी की जान बचाई जा सकती हैं। प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले किस तरह की स्थिति में लेकर जाना चाहिए। यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ बीरबल दलाल द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति को संभालने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान किसी घायल व्यक्ति को चोट लगी है, रक्तस्राव को रोकने, डूबते व्यक्ति को बचाने, सांप द्वारा काटे व्यक्ति को, कुत्ते की ओर से काटे व्यक्ति को या किसी व्यक्ति का किसी कारण से सांस रुक गया है तो उसे सीपीआर जैसी आपातकालीन तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव रामजी लाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड के लिए बहुत उपयोगी है। यह लोग अक्सर उन स्थितियों का सामना करते हैं, जहां तुरंत प्राथमिक सहायता की आवश्यकता होती है। रेडक्रॉस सोसाइटी का अंतिम लक्ष्य जनता की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एसएचओ यातायात नरेश ने सभी पुलिस कर्मियों को आपदा के समय बीमार व जरूरतमंद की मदद करने की शपथ दिलाई।

जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने अपने संदेश पत्र में कहा कि इस तरह की जानकारी सभी को होनी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम किया जा सके। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल की तरफ से हर महीने पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण करवाया जाता है, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में पुलिस कर्मचारी किसी घायल व्यक्ति की सही समय पर और सही तरीके से सहायता कर सके। इस तरह के जागरूक कार्यक्रम न केवल पुलिस कर्मियों के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को ओर अधिक मजबूत करते हैं। इसके लिए उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सेंट जॉन एंबुलेस (इंडिया) का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed