{"_id":"6b033d17c4bb032ccf058215","slug":"fire-set-to-stubble-bales-fir-registered-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158260-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पराली की गांठों में लगाई आग, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पराली की गांठों में लगाई आग, प्राथमिकी
विज्ञापन
पूंडरी। हाबड़ी-सांच मार्ग पर स्थित टीबीएस बायोफ्यूल फर्म में रखी पराली की करीब 25 हजार क्विंटल गांठों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना 17 नवंबर की रात करीब 12 से एक बजे के बीच की है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया।
फर्म संचालकों ने अज्ञात शरारती तत्वों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता हाबड़ी निवासी तख्त सिंह और दुसैन निवासी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीबीएस बायोफ्यूल फर्म किसानों के खेतों से पराली की गांठें बनाकर उनका भंडारण करती है। इस सीजन में उन्होंने खेत में करीब 25 हजार क्विंटल पराली की गांठें एकत्रित की थीं। यह पूरे सीजन की मेहनत और कमाई थी।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने पराली के स्टॉक में आग लगा दी। करीब एक घंटे बाद उन्हें आग लगने का पता चला। इसके बाद तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग भीषण हो चुकी थी।
विज्ञापन
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद