फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed anger over non-purchase of mustard

Kaithal News: सरसों की खरीद न होेने पर जताया रोष

Thu, 06 Mar 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-purchase of mustard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। भारतीय किसान मजदूर यूनियन कमेरा वर्ग के पदाधिकारियों ने नीमवाला गांव बुधवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरसों की फसल की खरीद शुरू न करने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया है।

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद तिलहन किसान चिंतित हैं। इसी बीच हरियाणा के तिलहन किसान आगे की वित्तीय परेशानियों से बचने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर सरकारी खरीद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल ने कहा कि लगभग पूरे हरियाणा की मंडियों में सरसों की फसल की आवक जोरों पर है लेकिन अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण किसानों को 1200 से 1600 रुपये तक का नुकसान प्रति क्विंटल हो रहा है। युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो ओलावृष्टि से किसान की फसल का नुकसान हो गया और दूसरी तरफ सरकार जान बूझकर किसानों की फसल न खरीद कर किसानों का आर्थिक नुकसान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहा कि सरकार ने 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद की घोषणा की है लेकिन तब तक करीब प्रतिशत किसान अपनी सरसों की फसल बेच चुके होंगे। उन्होंने कहा कि इसका कारण फसल को रोकने या स्टॉक करने में वे असमर्थ हैं। ऐसे में बाद में पूंजीपति व व्यापारी जरूर मुनाफा कमा लेंगे। इसलिए सरकार को तुरंत सरसों खरीद शुरू करनी चाहिए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बलकार मलिक खुराना, मनोज नीमवाला, कृष्ण मालखेड़ी, विकास चहल, सुरेश नरड, मन्नू चहल कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed