{"_id":"5d7d49988ebc3e016d630931","slug":"encrocchment-kaithal-news-knl5147916","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा चौक से नए बस स्टैंड तक सड़क पर कई जगह अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा चौक से नए बस स्टैंड तक सड़क पर कई जगह अतिक्रमण
विज्ञापन
encrocchment
- फोटो : Kaithal
शहर के पिहोवा चौक से लेकर नए बस स्टैंड पर अतिक्रमण के कारण करनाल रोड का दायर कम होता जा रहा है। कई जगहों पर दुकानदारों ने दुकानों के करीब पांच से 10 फुट तक सामान बाहर सड़क पर रखा हुआ है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरवासी अमरीक सिंह, मंदीप कुमार, जितेंद्र बंसल, प्रमोद कुमार भाटिया व संदीप गुप्ता ने बताया कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर लोगों ने सामान रखकर कब्जा जमा रखा है। कई जगहों पर तो सड़क के दोनों और भारी भरकर सामान रखा हुआ है। अगर कोई वाहन चालक उससे टकरा जाए तो गंभीर चोटें लग सकती हैं। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में पास करनाल रोड पर दोनों तरफ अवैध तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। एक तो पास में रेलवे फाटक है और दूसरा आधी सडक़ पर लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। जब फाटक बंद होता है तो दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। भीड़ और दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को वहां से निकलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि चौक से लेकर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को हटवाया जाए, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो।
बस स्टैंड से सर छोटूराम चौक तक ऐसे ही हालात: बस स्टैंड से लेकर करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक के पास तक भी ऐसे ही हालात हैं। सड़क के एक तरफ कुछ जगह तो अतिक्रमण के कारण घिरी हुई है। आधी सड़क पर लोग अपने मोटरसाइकिलों और गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। जिस कारण वाहन चालकों के वहां से निकलते समय परेशानी होती है। चौक के दोनों तरफ ऑटो खड़े रहते हैं, जिससे वाहन चालक जल्दबाजी में उनसे टकरा कर चोटिल हो जाते हैं।
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान: ट्रैफिक एसएचओ जयवीर ने बताया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस समय पुलिस की ओर से लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दोनों अभियान लगातार चलाए जाएंगे।